फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hundreds of devotees from Faridabad will participate in the Braj Mandal Jalabhishek Yatra.

Faridabad News: ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा में फरीदाबाद से जाएंगे सैकड़ों श्रद्धालु

Sat, 25 Jul 2026 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of devotees from Faridabad will participate in the Braj Mandal Jalabhishek Yatra.
सेक्टर-2 में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की बैठक, बसों की व्यवस्था करने का निर्णय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सावन के पहले सोमवार तीन अगस्त को नूंह जिले में निकलने वाली ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा में फरीदाबाद से भी सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिले से सामूहिक रूप से बसों की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से अपने घरों से गंगाजल लेकर आने का आह्वान किया गया है।

यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सेक्टर-2 स्थित सामुदायिक केंद्र में सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए प्रधान अजय शर्मा ने की। बैठक में यात्रा में फरीदाबाद की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा ब्रज क्षेत्र की धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के अध्यक्ष नाथूराम गुर्जर और संयोजक नरेंद्र शर्मा ने यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।


बैठक में मौजूद सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यात्रा को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान रामकुमार भारद्वाज, रमन सूद, वीरेंद्र वर्मा, मास्टर नेत्रपाल, रघुनाथ शास्त्री, मोहन कुमार सिकरौना, अमरदीप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मलेना, अजय शर्मा, रिंकू सैनी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed