फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Humidity increased on relief from heat due to rain, hail fell

बारिश से गर्मी से मिली राहत पर बढ़ी उमस, गिरे ओले

Wed, 04 May 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Humidity increased on relief from heat due to rain, hail fell
फरीदाबाद। जिले में बुधवार को हुई बारिश से लोगों से गर्मी से काफी राहत मिली है। 30 अप्रैल को जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री था वहीं बुधवार को यह 38 डिग्री रहा। मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। इससे मौसम में थोड़ी ठंडक हुई लेकिन बारिश के कारण उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसके चलते मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। सूर्य की तेज किरणों के चलते लोग भीषण गर्मी के साथ ही लगातार बढ़ रहे तापमान से परेशान थे। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश लगभग आधे घंटे तक हुई। बारिश से गड्ढों में पानी भी भर गया। बारिश से तापमान में गिरावट भी आई है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक गिर गया जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। अजरौंदा सहित बल्लभगढ़ के कई इलाकों में ओले गिरे। लोगों ने ओले गिरने की वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की। शाम के समय ठंडक रहने के कारण लोग घरों से बाहर निकले और सुहावने मौसम का लुत्फ भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed