फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Huge shortage of vaccines since the Great Campaign

महाअभियान के बाद से ही टीके की भारी कमी

Thu, 24 Jun 2021 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Huge shortage of vaccines since the Great Campaign
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए लोगों को लगातार वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हालांकि जिले में हालत यह है कि एक दिन टीकाकरण महाअभियान चलाकर सफलता का दम भरने वाले स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की कमी है। इस कारण न सिर्फ लोग निराश लौट रहे हैं, बल्कि कई टीकाकरण केंद्र सूने पड़े रहते हैं। वहीं कुछ केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने की मारामारी है।
विज्ञापन

इस सप्ताह सोमवार को जिले में महा टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 70 हजार से अधिक लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं, अगले ही दिन स्थिति पूरी तरह से उलट हो गई। टीके की भारी कमी हो गई। ऐसे में टीकाकरण सेशन सीमित कर दिए गए। बीते दो दिनों के दौरान जिले में केवल 9744 लोगों का टीकाकरण हुआ। बृहस्पतिवार को भी जिले में मात्र 12 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित किए गए। विभाग के अनुसार वैक्सीन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी अब केंद्र की है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी 21 जून को महा अभियान चलाने के बाद से ही परेशानी फिर से दिखने लगी है। 22 जून को कुल 5996 लोगों को टीके लगाए गए। वहीं 23 जून को 3752 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। ऐसे में लोगों को भी अब समझ नहीं आ रहा कि टीकाकरण के प्रोत्साहन से क्या होगा, जब खेप की कमी से विभाग खुद जूझने को मजबूर है।
विज्ञापन

वर्जन-
टीके की खेप की आपूर्ति के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। आश्वासन मिला है कि जल्द ही अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन उपलब्ध होंगी। - डॉ. राजेश श्योकंद, टीकाकरण नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed