{"_id":"6a0deaf3844556873a0be737","slug":"hsvp-removes-illegal-slums-in-santosh-nagar-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70451-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: संतोष नगर में एचएसवीपी ने अवैध झुग्गियां हटाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: संतोष नगर में एचएसवीपी ने अवैध झुग्गियां हटाईं
विज्ञापन
कार्रवाई का कुछ लोगों ने किया विरोध, पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे से सटे संतोष नगर क्षेत्र में बुधवार को अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों के साथ भारी पुलिस बल और संपदा विभाग के अधिकारी मौके पर तैनात रहे। अचानक हुई तोड़फोड़ से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
अधिकारियों के अनुसार संतोष नगर में लंबे समय से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से झुग्गियां बनाकर कब्जा किया गया था। एचएसवीपी ने मंगलवार को ही क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को जमीन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने और स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। विभाग का कहना है कि अधिकांश लोग स्वामित्व से जुड़े कागजात नहीं दिखा सके जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल संतोष नगर तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।
एक्सप्रेसवे किनारे विकसित होगी हरित पट्टी
एचएसवीपी अब डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के साथ संतोष नगर से सेक्टर-37 तक ग्रीन बेल्ट विकसित करने की तैयारी में है। योजना के तहत सड़क किनारे बड़े स्तर पर पौधरोपण, लैंडस्केपिंग और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और शहर की सुंदरता को बढ़ाना भी है।
विज्ञापन
एचएसवीपी के संपदा अधिकारी-2 विकास ढांडा ने बताया कि सरकारी जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जे किए गए थे। लोगों को पहले ही नोटिस और मुनादी के माध्यम से चेतावनी दी गई थी, लेकिन वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद नियमानुसार तोड़फोड़ कार्रवाई की गई।