फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   HSVP headquarters in Sector-12 set for a makeover; survey begins.

Faridabad News: सेक्टर-12 में एचएसवीपी मुख्यालय का होगा कायाकल्प, सर्वे शुरू

Wed, 16 Sep 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
HSVP headquarters in Sector-12 set for a makeover; survey begins.
बैठने की जगह, शौचालय समेत कई हिस्सों की होगी मरम्मत, निजी एजेंसी कर रही सर्वे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कार्यालय की जल्द मरम्मत कराकर उसे अपग्रेड किया जाएगा। कार्यालय की इमारत को बने कई वर्ष बीत चुके हैं, जिसके चलते भवन के कई हिस्सों की हालत खराब होने लगी है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचते हैं।

कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ कर्मचारियों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। मरम्मत कार्य के तहत कार्यालय परिसर में लोगों के बैठने की व्यवस्था, शौचालय और अन्य जरूरी हिस्सों को दुरुस्त किया जाएगा। भवन की जरूरत के अनुसार मरम्मत और सुधार कार्य कराया जाएगा। इससे कार्यालय में आने वाले लोगों को सुविधाएं मिलने के साथ कर्मचारियों को भी काम करने के लिए बेहतर माहौल मिल सकेगा। मरम्मत कार्य की योजना तैयार करने से पहले निजी एजेंसी की ओर से कार्यालय का सर्वे किया जा रहा है। एजेंसी भवन के विभिन्न हिस्सों की स्थिति का जायजा लेकर जरूरी कार्यों का आकलन करेगी। इसके आधार पर मरम्मत कार्य का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

-----------

15 दिन में मांगा गया एस्टीमेट

एचएसवीपी के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया ने बताया कि कार्यालय की मरम्मत के लिए निजी एजेंसी को सर्वे का काम सौंपा गया है। एजेंसी से 15 दिन के भीतर सर्वे पूरा कर एस्टीमेट देने को कहा गया है। एस्टीमेट मिलने के बाद मरम्मत कार्य को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यालय में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जरूरी हिस्सों को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed