फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   How to get water if there is no electricity

जिले में नहीं सुधर रही बिजली व्यवस्था,पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित

Mon, 09 Aug 2021 05:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
How to get water if there is no electricity
फरीदाबाद। आखिरकार बिजली की व्यवस्था में कब सुधार होगा। अगर बिजली नहीं आएगी तो पानी की सप्लाई कैसे होगी। जबकि बिजली निगम के दावे चौबीस घंटे के हैं। हल्की सी भी बारिश हो जाए तो पांच से सात घंटे आपूर्ति ठप कर दी जाती है। यही स्थिति रविवार को भी देखने को मिली।
विज्ञापन

दरअसल, रेनीवेल लाइनों के फीडरों की हालत खराब है। यही वजह है कि दो से तीन घंटे रेनीवेल चल नहीं पाते। शहर में मांग के अनुसार लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, इस बात से बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने इनकार किया है। उनका कहना है कि बिजली की कोई समस्या नहीं है। रेनीवेल लाइनों पर बिजली कटौती के संबंध में उन्होंने नगर निगम और एफएमडीए के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। रविवार को करीब एक घंटे हुई बारिश और आंधी की वजह से एनआईटी एक, दो, तीन, राजीव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, संजय कॉलोनी व सेक्टर 22, 23, मेवला महाराजपुर, जवाहर कॉलोनी, एसजीएम नगर, गांव खेड़ी तिलपत, जनता कॉलोनी, जीवन नगर, इंद्रा कॉलोनी, बसेलवा कॉलोनी और तिगांव समेत अन्य कई इलाकों में फॉल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति ठप रही। लोगों ने बताया कि बारिश शुरू होने के बाद बत्ती चली गई।
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत केंद्रों पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-22, 23, 24, सेक्टर-55 में गांव खेड़ी, राजीव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी और ग्रेटर फरीदाबाद में फॉल्ट की वजह से सप्लाई बाधित हुई थी। कई इलाकों में सप्लाई रात में बहाल कर दी गई थी। ग्रामीण इलाकों में दिक्कत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएमडीए की अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल के अनुसार, शहर में रोजाना करीब 190 एमएलडी पानी की जरूरत होती है। शहर क्षेत्र में पानी यमुना किनारे लगे सात रेनीवेल से आता है। वहीं, अधिकारियों का आरोप है कि अक्सर बिजली कट होने के कारण नियमित रूप से मोटर नहीं चल पाती है। इस कारण शहर के कई इलाकों को पानी सप्लाई नहीं होता है। सबसे ज्यादा दिक्कत रेनीवेल की लाइन नंबर एक और दो पर बनी हुई है। रविवार को दोनों लाइन पर करीब तीन घंटे बत्ती बंद रही। सोमवार को करीब दो घंटे बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed