फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Household budget being disrupted due to higher income recorded in the Family Identity Card.

Faridabad News: परिवार पहचान पत्र में ज्यादा आय दर्ज होने से बिगड़ रहा घर का बजट

Tue, 15 Sep 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Household budget being disrupted due to higher income recorded in the Family Identity Card.
किसी का राशन कटा तो किसी की विधवा पेंशन, समाधान शिविर में पहुंचे मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय में गड़बड़ी और परिवार में नए सदस्य जोड़ने से संबंधित शिकायतें सबसे अधिक पहुंचीं। शिविर में कुल 22 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 14 शिकायतें परिवार पहचान पत्र एवं नागरिक संसाधन सूचना विभाग से संबंधित रहीं।

शिविर की अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की। उन्होंने नागरिकों की शिकायतें सुनने के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए। परिवार पहचान पत्र के अलावा नगर निगम से संबंधित एक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की एक, पुलिस की दो, विकास एवं पंचायत विभाग की दो, बैंकिंग की एक और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की एक शिकायत प्राप्त हुई।
विज्ञापन



विधवा पेंशन रुकने से परेशानी

चंदावली निवासी आरती ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज होने के कारण उनकी विधवा पेंशन बंद हो गई है। पेंशन बंद होने के कारण बच्चों की स्कूल फीस नहीं दी जा रही है। एक महीने से इस समस्या को लेकर समाधान शिविर के चक्कर लगा रही हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अभी भी उन्हें आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार और बैंक खाते में नाम अलग होने से पेंशन अटकी

भूपानी निवासी, सावित्री ने बताया कि उनके आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम कि स्पेलिंग अलग होने से उनकी पेंशन नहीं बन रही। उन्होंने बताया कि वह कई बार समाधान शिविर में आ चुकी है। नाम के सुधार के लिए उन्होंने पहले ही सारे दस्तावेज जमा करा दिए हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।

आर्थिक सहायता का आवेदन हो रहा अस्वीकार

सूर्य विहार निवासी, विनोद ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में आय ज्यादा दर्ज हो गई है। इसके कारण बेटी की शादी में आर्थिक सहायता के लिए किया गया आवेदन अस्वीकार हो रहा है। वह कई बार समाधान शिविर के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।


गलत आय दर्ज होने के कारण राशन कार्ड बंद

डबुआ कॉलोनी निवासी, मनोज ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज होने के कारण उनका राशन कट गया है। वह परिवार में अकेले कमाने वाले हैं। वह दो महीने से इस समस्या को लेकर समाधान शिविर आ रहे हैं। उनका कहना है कि आय सत्यापन के लिए सारे जरूरी दस्तावेज जमा करा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed