{"_id":"69f4f0b42e60cecbac03ec18","slug":"hotel-operators-are-facing-problems-due-to-increase-in-the-price-of-commercial-cylinders-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68949-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से होटल संचालकों की बढ़ी परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से होटल संचालकों की बढ़ी परेशानियां
विज्ञापन
पहले से गैस किल्लत की मार झेल रहे संचालकों को महंगाई से बिगडे़गा बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मई की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने फरीदाबाद के व्यापारियों और आम जनता को जोर का झटका दिया है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में लगभग 993 रुपये की रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद, जिले के खान-पान उद्योग की परेशानियां बढ़ गई हैं।
फरीदाबाद में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत अब बढ़कर 3071.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है, जो कल तक लगभग 2078.50 रुपये के आसपास थी। एक ही झटके में करीब एक हजार रुपये की इस वृद्धि ने होटल और रेस्टोरेंट मालिकों का बजट बिगाड़ दिया है।
हलवाई और ढाबा मालिकों का कहना है कि कच्चा तेल और सब्जियों के बाद अब ईंधन की इस बेतहाशा वृद्धि से व्यवसाय चलाना मुश्किल हो रहा है। अगर हम दाम नहीं बढ़ाते तो घाटा होगा, और अगर बढ़ाते हैं तो ग्राहक कम होंगे, यह एक बड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
आम आदमी की जेब पर सीधा असर
फरीदाबाद एक औद्योगिक केंद्र है, जहां हजारों की संख्या में श्रमिक और युवा कर्मचारी पीजी, ढाबों और छोटे होटलों पर निर्भर हैं। सिलिंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर अब इनकी थाली पर पड़ सकता है। शहर के ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी और बल्लभगढ़ क्षेत्र के ढाबा संचालकों का कहना है कि लागत बढ़ने के कारण अब थाली और स्नैक्स के दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी हो गई है।
बातचीत
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध में जब सीजफायर लगाया गया, तो ऐसा लगा कि अब ब्लैक में सिलिंडर नहीं खरीदना पड़ेगा। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी, पर अब तो सिलिंडर के दाम और बढ़ गए हैं। -लक्ष्मण, ढाबा संचालक
सिलिंडर के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा नुकसान हमारा ही है। अब अगर दाम बढ़ाएंगे तो ग्राहकों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में बिक्री कम हो सकती है। वहीं अगर नहीं बढ़ाते हैं, तो हमारे ऊपर आर्थिक दबाव पड़ सकता है। - आरके दिक्षित, होटल संचालक