फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hotel operator committed suicide by consuming poisonous substance, died

Faridabad News: होटल संचालक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, मौत

Wed, 27 Aug 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hotel operator committed suicide by consuming poisonous substance, died
तीन महिला सहित छह के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गांव सीही के रहने वाले होटल संचालक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान मौत हो गई। आत्महत्या करने से पहले होटल संचालक ने एक वीडियो बनाई, जिसमें तीन महिलाओं सहित छह आरोपियों के नाम लिए हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना आदर्श नगर पुलिस ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने पर एफआईआर दर्ज कर ली है। गांव सीही निवासी आकाश कुमार ने बताया कि उनका बड़ा भाई दीपक राज (38) की शादी को करीब 12 साल हो चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त की शाम को करीब 4 बजे उनके भाई दीपक ने फोन करके कहा कि उसने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना मिलने पर उनकी भाभी और बेटा सिटी पार्क में गए। जहां से दीपक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात दीपक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि उनके भाई दीपक ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले अपने फोन में एक वीडियो बनाई, उसमें मृतक दीपक ने कहा कि जस्सी कॉलोनी की रहने वाली नेहा, रोहित, श्यामू, सुनीता, स्नेह और सौरभ से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहे हैं। क्योंकि वह उसको झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने आरोपियों को कई बार पैसे भी दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक दीपक की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed