फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   hospital employees kept waiting to vaccinate people

वैक्सीन लगाने के लिए कर्मचारी करते रहे इंतजार

Sun, 06 Jun 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
hospital employees kept waiting to vaccinate people
रविवार को फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल स्थित वैक्सीन सेंटर पर पहुंचने वालों की संख्या खासी कम ? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में टीकाकरण के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। हालांकि इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। जिले में बीते तीन दिनों से 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों टीका लगाया जा रहा है लेकिन लोगों में कोई उत्साह नहीं दिख रहा हैं। रविवार को बीके सिविल अस्पताल के वैक्सीनेशन केंद्र पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को 20 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। ज्यादातर केंद्रों पर भीड़ नहीं दिखाई दी। बीके सिविल अस्पताल में टीका लगवाने वालों की संख्या कम होने की वजह से स्वास्थ्य कर्मी लोगों की राह देखते रहे। यही हाल खेड़ीकलां स्वास्थ्य केंद्र में दिखा।
विज्ञापन

रविवार को जिले में कुल 2923 ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इसमें अकेले 2131 युवाओं ने टीके लगवाए, जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मात्र 729 ने ही टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5 जून को 4947 को टीके लगाए गए थे। इसमें मात्र दो हजार लोग ही 45 वर्ष से अधिक थे। इसी प्रकार 4 जून को 6817 लोगों को टीका लगाया। इनमें अकेले युवाओं की संख्या 3656 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज यहां लगाया जाएगा टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को आदर्श नगर, एसी नगर, एतमादपुर, बल्लभगढ़ सामान्य अस्पताल, भारत कॉलोनी, भीम बस्ती, जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल, डबुआ, धौज, ईएसआइसी डिस्पेंसरी नंबर 1 से 7, ईएसआई अस्पताल सेक्टर-8 व 55, फतेहपुरतगा, एफआरयू सेक्टर-3 व 30, हरि विहार, खेड़ीकलां, मेवला महाराजपुर, मुजेसर, नंगला, पाली, पल्ला, प्रतापगढ़, संजय कॉलोनी, सारन, सेहतपुर, एसजीएम नगर, शिव दुर्गा विहार, सुभाष कॉलोनी, सूरजकुंड डिस्पेंसरी, राजीव कॉलोनी, सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर-7, तिगांव, फतेहपुर बिल्लौच, सीकरी, छांयसा, दयालपुर, कौराली, मोहना और पन्हेड़ा खुर्द स्थित स्वास्थ्य केंद्र में टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed