फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hope for relief from waterlogging in Faridabad, pumping station started

Faridabad News: फरीदाबाद में जलभराव से राहत की उम्मीद, पंपिंग स्टेशन शुरू

Thu, 24 Jul 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hope for relief from waterlogging in Faridabad, pumping station started
सेक्टर-21 से एसजीएम नगर तक नया एमपीएस 21-ए शुरू, आधुनिक तकनीक से है लैस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में बारिश के मौसम में हर साल जलभराव की समस्या हो जाती है। इससे जूझ रहे सेक्टर-21 ए, बी, सी, डी, एनएसपीसी अंडरपास, सैनिक कॉलोनी, फतेहपुर चंदीला और एसजीएम नगर जैसे इलाकों के निवासियों को इस बार बड़ी राहत मिल सकती है। इन इलाकों की वर्षों पुरानी जल निकासी की समस्या को हल करने के लिए नगर निगम ने नया एमपीएस 21-ए पंपिंग स्टेशन शुरू कर दिया है, जो अब कार्यशील हो चुका है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार पंपिंग स्टेशन ने 25 प्रतिशत काम शुरू कर दिया है।
यह पंपिंग स्टेशन आधुनिक तकनीक से लैस है और इसमें 35-35 हॉर्स पावर की पांच शक्तिशाली मोटरें लगाई गई हैं। ये मोटरें बारिश के पानी को सीधे सेक्टर-19/28 डिवाइडिंग रोड पर बने नाले में डिस्चार्ज कर रही हैं, जिससे पानी सड़कों और गलियों में रुकने की बजाय तेजी से बाहर निकल रहा है। इससे बारिश के दौरान बनने वाली जलभराव की स्थिति पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, हर साल बरसात के मौसम में इन इलाकों में पानी भर जाने से सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती थीं, जिससे आमजन, स्कूल जाने वाले बच्चे, ऑफिस कर्मचारियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। एनएचपीसी अंडरपास में तो अक्सर जलभराव के कारण रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता था। मगर इस बार शुरुआती बारिश के दौरान ही पानी का तेजी से निकास होते देख लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान का कहना है कि अब एमपीएस 21-ए पूरी तरह शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में इसका लाभ व्यापक रूप से देखने को मिलेगा। इस बार सामान्य बारिश हुई तो इन इलाकों में जलभराव की समस्या बहुत कम देखने को मिलेगी।


बुनियादी ढांचे में सुधार होने पर जमीनी स्तर पर मिलेगा लाभ
यह पहल फरीदाबाद के जल प्रबंधन ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि यह सफल रहता है, तो शहर के अन्य जलभराव प्रभावित इलाकों में भी इसी तरह की प्रणाली लागू करने की योजना बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed