फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Honey Malik won the silver medal in the 1000m race.

Faridabad News: हनी मलिक ने 1000 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक

Thu, 03 Sep 2026 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Honey Malik won the silver medal in the 1000m race.
अंडर-18 यूथ नेशनल चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

नंबर गेम- 174.40 सेकंड में पूरी की दूरी

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले की 17 वर्षीय एथलीट हनी मलिक ने पंजाब के लुधियाना में आयोजित अंडर-18 यूथ नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। हनी ने प्रतियोगिता की 1000 मीटर दौड़ में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 1000 मीटर की दूरी 2 मिनट 54.40 सेकंड में पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में हनी का मुकाबला देशभर से आईं प्रतिभावान धाविकाओं से था। वह स्वर्ण पदक जीतने वाली कर्नाटक की नागिनी से महज 15 मिनी सेकंड के अंतर से पीछे रहीं। नागिनी ने 2 मिनट 54.25 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं राजस्थान की दीपिका ने 1000 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


हनी ने कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर हनी ने जिले का नाम रोशन किया है। उनके प्रदर्शन को लेकर परिजनों और प्रशिक्षकों ने खुशी जताई और भविष्य में इससे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की। हनी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना उनके लिए गौरव का क्षण है। उनका लक्ष्य आने वाली प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतना है। इसके लिए वह नियमित रूप से अभ्यास कर रही हैं। हनी मलिक ने रजत पदक जीतने के साथ ही आगामी यूथ ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। उनकी इस सफलता पर एथलेटिक्स कोच कुलदीप ठाकुर, हरियाणा एथलेटिक्स के सचिव ओमवीर धनखड़ और खेल शिक्षक सौरभ ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed