{"_id":"69b5b81bf26343c47809c24a","slug":"home-science-paper-was-of-moderate-level-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64962-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मध्यम स्तर का रहा गृह विज्ञान का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मध्यम स्तर का रहा गृह विज्ञान का पेपर
विज्ञापन
सीबीएसई की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कहा-सिलेबस से ही सारे सवाल थे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में शनिवार को सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्रों ने गृह विज्ञान विषय की परीक्षा दी। छात्रों ने पेपर को मध्यम स्तर का बताया। छात्रों ने कहा कि सेक्शन-ए में एमसीक्यू आसान पूछे गए थे। हालांकि अन्य उत्तर लंबे होने के कारण लिखने में अधिक समय लग गया, जिसकी वजह से समय प्रबंधन की दिक्कत हुई।
छात्रों ने कहा कि पेपर में अधिकतर सवाल एनसीईआरटी पर ही आधारित थे। स्कूल में जो पढ़ाया गया था सब उसी में से पूछा गया था। हालांकि कुछ छात्रों ने कहा कि बीच में कुछ घुमावदार सवाल पूछे गए। इनको सोचकर लिखना पड़ रहा था। इसलिए पेपर को अंतिम समय तक लिखते रहना पड़ा। छात्रों ने परीक्षा में औसत अंक आने की बात कही।
गृह विज्ञान के पेपर में पहले सेक्शन से एमसीक्यू पूछे गए थे। दूसरे सेक्शन से दो और चार अंकों के प्रश्न और तीसरे सेक्शन से चार और पांच अंकों के प्रश्न पूछे गए। पेपर में सभी 32 सवालों को हल करना अनिवार्य था। बता दें कि गृह विज्ञान की यह परीक्षा जिले के चुनिंदा केंद्रों पर सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक आयोजित की गई। कक्षा 12वीं के छात्रों का अगला पेपर 16 मार्च को हिंदी विषय का होगा।