फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Holika Dahan celebrated with great pomp in Pingawan

Faridabad News: पिनगवां में धूमधाम से हुआ होलिका दहन

Tue, 03 Mar 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan celebrated with great pomp in Pingawan
चंद्र ग्रहण के चलते बदली रंगों की होली की तारीख, बाग वाले मंदिर में जली होलिका
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


पिनगवां । पवित्र पर्व होली को लेकर पिनगवां कस्बे में उत्साह चरम पर है। कस्बे के प्रसिद्ध बाग वाले मंदिर में सोमवार शाम विधि-विधान के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस वर्ष रंगों की होली 3 मार्च को मनाई जानी थी, लेकिन उस दिन चंद्र ग्रहण होने के कारण परंपरा और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार रंगों का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन और स्थानीय समितियों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ अग्नि प्रज्वलित कर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी । मंदिर परिसर में होलिका दहन से पूर्व महिलाओं ने भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। ढोल की थाप और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। कस्बे में होली को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और लोग रंग, गुलाल व मिठाइयों की खरीदारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed