फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Holi- Struggled to reach home, traveled sitting on the rooftop

Faridabad News: होली- घर पहुंचने की जद्दोजहद, छत पर बैठकर किया सफर

Sat, 23 Mar 2024 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Holi- Struggled to reach home, traveled sitting on the rooftop
होली पर्व के अवसर पर आगरा, अलीगढ़ रूट पर 40 अतिरिक्त बसों को चलाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। होली के त्योहार पर रोडवेज की बसों के साथ-साथ अन्य बसों में खासी भीड़ देखने को मिल रही है। शनिवार को भी डिपो पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। घर पहुंचने की जल्दी में लोग बसों में खड़े व बस की छत पर बैठकर सफर करते हुए नजर आए। डिपो से उत्तर प्रदेश के कई रूटों पर सामान्य दिनों में 20 बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन होली पर्व के अवसर पर शनिवार को 40 बसों का संचालन किया गया। वहीं, ट्रेनों में भी सीट के लिए मारामारी देखने को मिली।
डिपो से हर रोज आगरा, अलीगढ़ और मथुरा रूट के लिए 20 बसों का संचालन किया जाता है। सोमवार को होली होने की वजह से यूपी जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई। इस कारण शनिवार को डिपो से हर आधे घंटे के अंतराल पर अलीगढ़ और आगरा रूट पर बस को रवाना किया गया। इन बसों में यात्रियों की संख्या आम दिनों के मुकाबले तीन गुना बढ़ गई है। शनिवार को डिपो से अलीगढ़ और आगरा रूट पर 40 अतिरिक्त बसों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


---

जान जोखिम में डालकर कर रहे सफर
आगरा निवासी अशोक ने बताया कि वह सुबह से आगरा जाने के लिए डिपो के बाहर खड़े थे, लेकिन रोडवेज की बसों में ज्यादा भीड़ होने के कारण उन्होंने निजी बस की छत पर बैठकर सफर किया। यात्री बस के ऊपर बैठकर जान को जोखिम में डाल कर सफर कर रहे हैं। वहीं, रोडवेज बसें भी खूब भरकर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

बुधवार तक चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें
होली पर्व पर सबसे ज्यादा यात्री आगरा, अलीगढ़ और मथुरा को जाते हैं। इसलिए 23 मार्च से 27 मार्च तक इन सभी रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाया जा रहा है। अभी यूपी जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है। वहीं, मंगलवार से यहां से आने वाले यात्रियों की संख्या भी ज्यादा रहेगी।

---

ट्रेनों में दिखी भीड़, गेट पर खड़े होकर किया सफर

होली में केवल एक दिन रह गया है। ऐसे में शनिवार को रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेनों में खचाखच लोग भरे हुए नजर आए। इससे यात्रियों ने ट्रेन के डिब्बों में गेट पर खड़े होकर सफर किया। ट्रेन में चढ़ने और जनरल बोगी में सीट लेने की जद्दोजहद में लोग आपस में धक्का-मुक्की करने से भी नहीं चूके। जिन लोगों ने चार महीने पहले रिजर्वेशन कराया था। वह भी भीड़ के कारण सोने की बजाय बैठकर यात्रा कर रहे हैं। होली पर्व के चलते रेलवे स्टेशन पर दलाल भी दोगुनी कीमत पर रिजर्वेशन टिकट दिला रहे हैं।



---
राजस्व में हुई बढ़ोतरी
अतिरिक्त बसों के संचालन से जहां एक ओर यात्रियों को घर पहुंचने के लिए बेहतर सुविधा मिल रही है। वहीं दूसरी ओर रोडवेज के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है। अतिरिक्त बसों के चलने से डिपो के किलोमीटर में बढ़ोतरी हुई है। आम दिनों में डिपो के किलो मीटर 30 से 33 हजार आते हैं लेकिन अब 45 से 50 हजार आ रहे हैं। किलोमीटर बढ़ने से डिपो को पिछले दो दिनों में करीब 5 लाख रुपये से ज्यादा राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed