फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Holi special punjabis make chapatis on holika fire know this different tradition

अनोखी होली: होलिका की आंच में सेंकी जाती हैं रोटियां, पंजाबी समाज अलग और खास तरह से मनाता है रंगों का त्योहार

Sun, 26 Feb 2023 04:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 26 Feb 2023 04:56 PM IST
सार

पंजाबी समाज के लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है, वहीं मिठाइयां और अन्य चीजों की महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। इस दिन घर में अलग-अलग किस्म की मिठाइयां बनाई जाती हैं।

विज्ञापन
Holi special punjabis make chapatis on holika fire know this different tradition
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

फरीदाबाद में रंगों के त्योहार को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं तो वहीं कई जगहों पर कार्यक्रमों की शुरुआत भी हो चुकी है। होली पर पंजाबी लोकनृत्य गिद्दा-भंगड़ा की खास अहमियत है।

विज्ञापन


पंजाबी समाज के लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है, वहीं मिठाइयां और अन्य चीजों की महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। इस दिन घर में अलग-अलग किस्म की मिठाइयां बनाई जाती हैं।
विज्ञापन


फरीदाबाद में अन्य त्योहारों की ही तरह होली की भी धूम रहती है। बाजारों में अभी से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी पारंपरिक रूप से होली मनाते हैं। पंजाबी सेवा समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जोर शोर से होली का उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता है कि होली के दिन जरूरतमंद की मदद करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं, इसलिए सभा के लोग जगह-जगह प्रसाद वितरित करते हैं। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

पूजाबाई सेवा समिति की ओर से होली मिलन सभा का आयोजन किया जा रहा है। सभी लोग कार्यक्रम में पारंपरिक पोशाक पहनकर पहुंचते हैं और पंजाबी लोक नृत्य गिद्दा-भंगड़ा करते हैं। पंजाबी पकवान, पंजाबी लोकगीत और पहनावे का खास संगम इस त्योहार पर देखने को मिलता है।

होलिका की आग पर सिकती हैं रोटियां

होली के दिन तवे पर रोटी नहीं बनाई जातीं। होलिका दहन की आंच पर महिलाएं रोटियां सेंकतीं हैं और अगले दिन उन्हीं का सेवन किया जाता है। ये रोटियां गर्म चीज के साथ नहीं खाई जाती हैं, इनका सेवन दही या फिर मक्खन के साथ किया जाता है। होली के त्योहार में मिठास भरने के लिए पंजाबी समुदाय के हर घर में पिन्नी यानी गोंद के लड्डू जरूर बनाए जाते हैं। इसके अलावा दही भल्ले, गुझिया, भांग की कुल्फी, पापड़, चिप्स आदि प्रमुख व्यंजन रहते हैं।

होली को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं, महिलाएं होलिका के आग में सेंक कर अगले दिन रोटियां परोसती हैं, इस वर्ष भी होली धूमधाम से मनाई जाएगी। - प्रेम खट्टर, प्रधान, पंजाबी सेवा समिति।

पंजाबियों में होली के त्योहार को लेकर खास तैयारियां की जाती है, खान-पान और पारंपरिक पोशाक के साथ त्योहार मनाया जाता है। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। - रोशन लाल, उप प्रधान, पंजाबी सेवा समिति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed