फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Holi songs will be played by the pitchers, the streets are bright

पिचकारियों से होली के गीत बजेंगे, बाजारों में रौनक

Fri, 26 Mar 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Holi songs will be played by the pitchers, the streets are bright
फरीदाबाद। शहर के बाजार रंग गुलाल और पिचकारी से सज गए हैं। दुकानों पर रंग बिरंगी पिचकारियां पटाखे और बम लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। बम और पटाखों को फोड़ने से जहां रंग और गुलाल निकलेंगे, वहीं पिचकारियों से होली के गीत बजेंगे। बाजार में लोगों की चहल पहल भी पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई है। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। दुकानदारों को होली पर काम धंधा चौपट होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

दुकानों पर छोटे बच्चों के साथ परिजन जमकर खरीदारी करने में जुटे हैं। दुकानों पर उमड़ रहीं भीड़ से दुकानदारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। लेकिन कोरोना के कारण बाजार में अभी कम लोग ही पहुंच रहे हैं। केमिकल रंग गुलाल के बजाय लोग प्राकृतिक रंग गुलाल ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं, बच्चों के लिए छोटा भीम टैंक, स्पाइडरमैन सिलिंडर पिचकारी बेहद आकर्षित कर रही हैं। दुकानदार गोविंद गर्ग ने बताया कि होली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई। इंतजार है तो बस ग्राहकों का। उन्होंने इस बार प्राकृतिक रंग गुलाल की मांग ज्यादा तेज है।
विज्ञापन

फलों की खुशबू वाला गुलाल
इस बार बाजार में खास फलों की खुशबू वाला गुलाल आया हैं। जो लोगों को अपनी ओर बेहद आकर्षित कर रहा हैं। एक पैकेट में तीन विभिन्न फलों की खुशबू वाला पैक हैं। इनकी बाजार में कीमत करीब 50 रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर गुलाल की मांग ज्यादा
बच्चों और युवाओं को सिलिंडर गुलाल खासा आकर्षित कर रहा है। दुकानदार गोविंद ने बताया कि इस बार केन और छोटे सिलिंडर वाला गुलाल पैक बाजार में आया हैं। इसकी कीमत करीब 250 से 1500 के बीच है। 15 सौ वाले में करीब दस फुट तक गुलाल उड़ने का दावा है। अलग अलग सिलिंडर में भिन्न भिन्न रंग ग्राहकों को उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंद के रंग का सिलिंडर गुलाल बाजार से ले सकते हैं।

बम फोड़ेंगे तो निकलेंगे रंग
होली की मस्ती में कुछ अलग करना चाहते हैं। तो आपके लिए बाजार में खास कलर बम आया हैं। इसे फोड़ने पर आवाज के साथ रंग बिरंगी गुलाल निकलेगा। यह पैक 30 से 100 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed