{"_id":"69a486f44aaaf198e10bf91d","slug":"holi-celebrations-in-sectors-and-societies-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64034-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टरों व सोसाइटियों में होली की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टरों व सोसाइटियों में होली की धूम
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग प्रतियोगिताओं की तैयारी तेज, डीजे नाइट के साथ उत्सव का रंग और भी गहरा होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के विभिन्न सेक्टरों और सोसाइटियों में होली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार होली केवल रंग-गुलाल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और डीजे नाइट के साथ उत्सव का रंग और भी गहरा होगा। होली को लेकर बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
सेक्टर- 2, 3, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 28, 29, 30, 31 और 45 सहित कई क्षेत्रों में होली मिलन समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके अलावा आगमन सोसाइटी, रॉयल हेरिटेज, पुरी लैवेंडर, ओमेक्स, ओजोन, पार्कलैंड, डिस्कवरी पार्क, पार्क फ्लोर-2 और एडल डिवाइन जैसी सोसाइटियों में भी रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। डीजे की धुन पर निवासी जमकर नृत्य करेंगे और रंग-गुलाल से पूरा माहौल सराबोर होगा। बच्चों के लिए विशेष होली गतिविधियां रखी गई हैं।
साथ ही बेस्ट परफॉर्मेंस प्रतियोगिता, आकर्षक संगीत और फुल डीजे की व्यवस्था की गई है, जिससे पूरा वातावरण उत्साह, उमंग और रंगों से भर उठा है। शहर की सोसाइटियों में होली को लेकर इस बार विशेष तैयारियां की गई हैं, जिससे निवासी सुरक्षित और उत्साहपूर्ण माहौल में पर्व का आनंद उठा सकें।
विज्ञापन
-- -- -- -
2 मार्च को शाम 6 बजे होली पूजन किया जाएगा, जबकि रात्रि 8 बजे होलिका दहन होगा। 4 मार्च को सुबह 8 बजे से रंगों वाली होली की शुरुआत होगी। सोसाइटी परिसर में डीजे की धुन पर निवासी एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व का आनंद लेंगे। - आरडब्ल्यूए प्रधान निशांत रस्तोगी, पुरी प्राणायाम सोसाइटी
-- -- --
होली मिलन समारोह को लेकर होली वीरांगना प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। दोनों वर्गों से पांच-पांच प्रतिभागियों का चयन किया जा रहा है। 4 को होली पर सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। - निवासी देवेंद्र राय, श्री होम सोसाइटी
-- -- -- -
होली को लेकर बच्चों में खास उत्साह है। सेक्टर में होली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। होली भाईचारे का पर्व हैं। इसे हंसी खुशी अपनों के साथ मनाना चाहिए। इसके साथ अपनी नाराजगी भूलकर सभी को गले लगाना चाहिए। - शिव कुमार, आरडब्ल्यूए प्रधान , सेक्टर -10
-- -- -
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी होली पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होंगे। इस दौरान पहेली, रोचक कार्य और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इससे बच्चों का भी मनोबल बढ़ेगा। सभी निवासी जमकर होली खेलेंगे, इस दौरान डीजे की बी व्यवस्था की जाएगी। - हरीश, आरडब्ल्यूए प्रधान, सेक्टर- 64