फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Holes formed in water drain even before work was completed

Faridabad News: काम पूरा होने से पहले ही वाटर ड्रेन में हो गए छेद, जगह-जगह से बह रहा है पानी

Wed, 23 Jul 2025 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Holes formed in water drain even before work was completed
- चार लेन की बनाई गई सड़क भी दोबारा से धंसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए मोहना मार्ग को चार लेन बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। गांव दयालपुर के पास ठेकेदार की ओर से वाटर ड्रेन को बनाया गया है। उसमें जिस सामग्री का प्रयोग किया गया है। वह इतनी खराब है कि वाटर ड्रेन में जगह-जगह छेद हो गए हैं। इसमें से पानी इस तरह से बह रहा है कि मानों कोई नल चल रहा हो। इसके अलावा गांव दयालपुर के अलावा अन्य गांव की सड़कें भी जगह-जगह से टूट गई हैं।

बल्लभगढ़-मोहना रोड को केजीपी एक्सप्रेसवे से बाईपास रोड जोड़ने का काम करती है। बाईपास रोड से केजीपी एक्सप्रेसवे तक सड़क की लंबाई 12 किलोमीटर है। बाईपास रोड से शुरू होने के बाद सड़क गांव चंदावली, मच्छगर, दयालपुर व अटाली को पार करते हुए गांव मौजपुर के पास केजीपी एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होती है। गांवों के बाहर तारकोल की सड़क बनी हुई है और गांवों के अंदर के हिस्सों में सीमेंट की बड़ी टुकड़ियां लगी हुई हैं। केजीपी एक्सप्रेसवे बनने के बाद इस सड़क पर काफी ट्रैफिक बढ़ गया है और रोजाना हजारों की संख्या में वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। इनमें भारी वाहनों की संख्या अधिक होती है। उसी वजह से जाम की समस्या बनी रहती थी। अब सड़क को चार लेन बनाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है, लेकिन ठेकेदार की ओर से सड़क और वाटर ड्रेन को बनाने के लिए जिस सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, वह घटिया है।
विज्ञापन


गांव दयालपुर की सड़कों में आई दरार
गांव दयालपुर के रहने वाले लोगों का आरोप है कि गांव में जो सड़क बनाई गई है। वह कुछ समय के बाद भारी वाहनों के आवागमन के चलते टूटने लगी। इसपर विभाग को अवगत करवाया तो ठेकेदार ने औपचारिकता करते हुए पैच वर्क कर दिया। जो कि कुछ समय के बाद दोबारा से टूटने लगी। इसके अलावा सड़क के किनारे बनी वाटर ड्रेन में भी जगह-जगह छेद हो रहे हैं। इसमें से पानी इस तरह से बाहर निकल रहा है कि मानों वाटर ड्रेन के अंदर से कोई नल चल रहा हो। इसकी वजह से सड़क किनारे बने मकानों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


00अगर ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य में खराब सामग्री का इस्तेमाल किया है तो उसको लेकर जांच की जाएगी। - सचिन कुमार, डीजीएम, हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed