{"_id":"673b9b81755cd71e2c041b94","slug":"hodal-crime-news-father-and-two-brothers-attacked-due-to-rivalry-faridabad-news-c-24-1-gr11004-109992-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hodal Crime News:रंजिश में पिता और दो भाइयों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hodal Crime News:रंजिश में पिता और दो भाइयों पर हमला
विज्ञापन
शहर की गढ़ी पट्टी में घर जा रहे दो भाइयों का रास्ता रोककर दबंगों ने मारपीट और हवाई फायर कर नगदी लूट ली। इसके कुछ देर बार आरोपियों ने पीड़ित के घर पर पथराव कर दिया और इनके पिता को तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोली का खोल बरामद कर लिया। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। उधर, इस मामले में लिप्त आरोपी पीड़ित को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
घटना में घायल बुजुर्ग पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना में घायल नरेश कुमार ने बताया कि 10 नवंबर को उसके पिता होडल जा रहे थे। इसी दौरान भगवत, नंदकिशोर, संजय,राजीव, दीपक, सोनू व शिवकुमार आदि ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में घेर लिया और ट्रैक्टर चालक कृष्ण ने ट्रेक्टर चढ़ाकर जान से करने की कोशिश की। बाद में उसके पिता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इसी लचर रवैये के चलते दबंगों के हौंसले बुलंद हो गए। 17 नवंबर वह और उसका छोटा भाई वेद प्रकाश बाइक पर सवार होकर होडल से अपने टीवी को ठीक करवाने के बाद गढ़ी पट्टी जा रहे थे। उसी दौरान भगवत,नंदकिशोर,शिवकुमार,संजय,राजीव,दीपक,सोनू, शिवकुमार उर्फ कल्लू, कृष्ण व महिलाओं सहित 6,7 अन्य लोगों ने दोनों भाइयों का रास्ता रोक लिया और लाठी, कुल्हाड़ी से मारपीट कर दस हजार 400 रुपये और टीवी को लूट लिया।
शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद जब वह शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंचे तो एसएचओ ने धमका कर भगा दिया और कहा कि पहले अस्पताल जाओ, उसके बाद आना। कुछ देर बाद शादी समारोह में जाने की तैयारी कर रहे थे तो उसके चाचा ऋषि कुमार के घर पर आरोपितों ने ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। जब उसके पिता आशाराम शोर सुनकर घर पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और उन पर भी लाठी ,डंडों, कुल्हाड़ी और तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर इस बारे में डीएसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।