फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   His girlfriend was making Nakul spend his earnings on her.

Faridabad News: नकुल की कमाई अपने ऊपर खर्च करवा रही थी प्रेमिका

Sun, 23 Aug 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
His girlfriend was making Nakul spend his earnings on her.
पिता का दावा- ट्यूशन के दौरान हुई थी मुलाकात, तीन साल पहले रिश्ते में आए थे दोनों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आगरा नहर में कूदकर जान देने वाले हेयर स्टाइलिस्ट नकुल के मामले में उसके पिता ने युवती पर बेटे की कमाई अपने ऊपर खर्च करवाने का आरोप लगाया है। पिता हरिशंकर के अनुसार, नकुल युवती के कहने पर महंगे मोबाइल, कपड़े और अन्य सामान खरीदता था।
दोनों के रिश्ते की जानकारी उनके परिवारों को भी थी। मामले में पिता ने दिल्ली के जैतपुर थाने में युवती के खिलाफ शिकायत दी है। हरिशंकर ने बताया कि करीब सात साल पहले नकुल दसवीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान घर के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था। वहीं उसकी युवती से मुलाकात हुई थी। दोनों एक ही कक्षा में थे और पहले करीब चार साल तक दोस्त रहे। पिता के मुताबिक, करीब तीन साल पहले नकुल के प्रस्ताव के बाद दोनों रिश्ते में आए। उन्होंने बताया कि दसवीं के बाद नकुल ने हेयर कटिंग का डिप्लोमा किया और फरीदाबाद के सैलून में काम करने लगा। पिता का आरोप है कि उसकी कमाई का अधिकांश हिस्सा युवती पर खर्च होता था। वह घर पर पैसे देने के बजाय युवती के लिए महंगे सामान खरीदता था।
विज्ञापन


हरिशंकर ने बताया कि वह मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराने और मरीजों की देखभाल के लिए स्टाफ उपलब्ध कराने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों को रिश्ते की जानकारी थी और किसी परिवार को आपत्ति नहीं थी। जैतपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed