फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Himanshu friend plotted his murder stabbing him with a knife

खुल गया हिमांशु की हत्या का राज: दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट, बहन को करता था तंग; वारदात में दुश्मन भी शामिल

Fri, 28 Nov 2025 05:25 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 28 Nov 2025 05:25 PM IST
सार

इक्षित ने ही बदला लेने के लिए भरत के साथ मिलकर हिमांशु को मारने की साजिश रची। 24 नवंबर की रात को जब इक्षित भरत के साथ गाड़ी में मौजूद था तो उसने हिमांशु को फोन कर बुलाया। जैसे ही हिमांशु बाइक से वहां पहुंचा तो भरत ने प्लान के तहत हिमांशु पर चाकू से वार कर दिया। 

विज्ञापन
Himanshu friend plotted his murder stabbing him with a knife
काली जैकेट में आरोपी इक्षित और गोले में मृतक हिमांशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद कोतवाली थाना इलाके स्थित एनआईटी 1 नंबर में हिमांशु भाटिया की हत्या की साजिश उसके दोस्त इक्षित ने ही रची थी। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने इक्षित को गिरफ्तार कर ये दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इक्षित से पूछताछ में सामने आया कि इक्षित और मृतक हिमांशु दोस्त थे। मृतक हिमांशु, इक्षित की बहन को परेशान करता था। इक्षित को पता था कि भरत और हिमांशु की कहासुनी चल रही है।

विज्ञापन

हिमांशु पर किया गया चाकू से हमला
इक्षित ने ही बदला लेने के लिए भरत के साथ मिलकर हिमांशु को मारने की साजिश रची। 24 नवंबर की रात को जब इक्षित भरत के साथ गाड़ी में मौजूद था तो उसने हिमांशु को फोन कर बुलाया। जैसे ही हिमांशु बाइक से वहां पहुंचा तो भरत ने प्लान के तहत हिमांशु पर चाकू से वार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इक्षित पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी इक्षित को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी इक्षित पर पहले भी लड़ाई-झगड़े और आर्म्स एक्ट के पांच केस दर्ज हैं। मई 2025 में ही एक झगड़े के मामले में जमानत पर वो जेल से बाहर आया था।

विज्ञापन

पहले भरत फिर इक्षित हुआ गिरफ्तार
युवक हिमांशु भाटिया की 24 नवंबर की रात को एनआईटी 1 नंबर में चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता रवि भाटिया के बयान पर कोतवाली थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने 26 नवंबर को भरत को गिरफ्तार किया था। अब मामले में मृतक हिमांशु के दोस्त इक्षित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed