फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ballabhgarh-Sohna Railway Overbridge will remain closed for 23 hours BK-Hardware Road for 6 hours advisory con

ट्रैफिक अपडेट: कल बल्लभगढ़-सोहना रेलवे ओवरब्रिज 23 घंटे, बीके-हार्डवेयर रोड 6 घंटे रहेगा बंद, एडवाइजरी जारी

Sat, 31 Oct 2026 09:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 09:02 PM IST
सार

बल्लभगढ़-सोहना रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) रविवार सुबह 7:00 बजे से लेकर सोमवार सुबह 6:00 बजे तक बंद रहेगा। वहीं भाजपा की पदयात्रा की वजह से रविवार को 8:00 बजे से लेकर दोपहर तक 2:00 बजे तक बीके-हार्डवेयर रोड बंद रहेगा। 

विज्ञापन
Ballabhgarh-Sohna Railway Overbridge will remain closed for 23 hours BK-Hardware Road for 6 hours advisory con
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लभगढ़-सोहना रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) रविवार सुबह 7:00 बजे से लेकर सोमवार सुबह 6:00 बजे तक बंद रहेगा। वहीं भाजपा की पदयात्रा की वजह से रविवार को 8:00 बजे से लेकर दोपहर तक 2:00 बजे तक बीके-हार्डवेयर रोड बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इस बारे में एडवाइजरी जारी कर दी है। भाजपा की पदयात्रा में 20 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह रेलवे ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते बल्लभगढ़ और सोहना की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन


एडवाइजरी में बताया गया है कि बल्लभगढ़ से सोहना की ओर जाने वाले वाहन दिल्ली-आगरा हाईवे के जेसीबी कट से सेक्टर-58, सेक्टर-25 होते हुए बल्लभगढ़-सोहना रोड पर चढ़ सकते हैं। वहीं सोहना रोड की ओर बल्लभगढ़ आने वाले वाहन चालक सेक्टर-25 से एल्सन चौक से दिल्ली-आगरा हाईवे होते हुए बल्लभगढ़ पहुंच सकते हैं। वहीं हाईवेयर चौक से बाटा चौक की ओर दिल्ली-आगरा हाईवे पर चढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह घंटे बंद रहेगा बीके चौक से हार्डवेयर चौक वाला मार्ग: 
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन कांग्रेस द्वारा देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने, लोकतंत्र को कमजोर करने, जनता को गुमराह करने एवं अराजकता का माहौल बनाने के प्रयासों के विरोध में किया जा रहा है। इसमें काफी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रविवार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक दोनों दिशाओं ट्रैफिक बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वाहन चालकों की सहुलियत के लिए दो वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। इनमें बाटा चौक से नीलम चौक से अजरौंदा चौक के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, प्याली चौक से भी वाहन चालक अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। प्याली चौक, डबुआ सब्जी मंडी रोड और मस्जिद चौक की ओर से उपलब्ध वैकल्पिक रास्तों का भी उपयोग किया जा सकता है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर: ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले रूट की जानकारी लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि जाम और किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके। किसी भी यातायात संबंधी सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 0129-2267201 और हेल्पलाइन 112 पर संपर्क किया जा सकता है।


पदयात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान होंगे मुख्य अतिथि: 
भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा का आयोजन कांग्रेस द्वारा देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने, लोकतंत्र को कमजोर करने, जनता को गुमराह करने एवं अराजकता का माहौल बनाने के प्रयासों के विरोध में किया जा रहा है। यह पदयात्रा स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में निकाली जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान होंगे। इसके अलावा उनके साथ गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह भी पदयात्रा में शामिल होने आएंगे। इसके अलावा भाजपा के पदाधिकारियों के अलावा गुरुग्राम और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी मंत्री , विधायक गण, जिला अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा रविवार सुबह 10:00 बजे बीके चौक से शुरू होगी और हार्डवेयर चौक तक जाएगी। इस पदयात्रा में फरीदाबाद और गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के कम से कम 20 हजार लोग और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed