फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   High-profile people are getting digital arrested, police failed to catch the accused

Faridabad News: हाई-प्राेफाइल लोग हो रहे डिजिटल अरेस्ट, आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम

Sat, 27 Jul 2024 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
High-profile people are getting digital arrested, police failed to catch the accused
- आठ महीने में हुए 10 लोग अरेस्ट, कार्रवाई के नाम पर जांच पर अटकी रहती है पुलिस, महीनों बाद दर्ज होते हैं केस
विज्ञापन

धनंजय चौहान
फरीदाबाद। शहर में अपराधियों द्वारा अब लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इनमें से सबसे नया तरीका डिजिटल अरेस्ट का हो गया है, जिसमें साइबर अपराधी लोगों को वीडियो कॉल करके खुद को पुलिस व कस्टम का आला अधिकारी बताते हैं और उन्हें छोड़ने के एवज में उनसे लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लेते हैं। हैरत की बात है कि ये ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं जो न केवल उच्च स्तर की शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं बल्कि हाई-प्रोफाइल भी हैं। वहीं पुलिस कार्रवाई के नाम पर महीनों तक तो इनकी जांच करती है उसके बाद खानापूर्ति करने के लिए केस दर्ज कर लेती है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले आठ महीने में पुलिस ने करीब 10 लोगों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस अब तक एक भी आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई है।
स्मार्ट सिटी में डिजिटल अरेस्ट का पहला मामला 3 नवंबर 2023 को सामने आया था। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में अपना सहयोग दे चुकी 23 वर्षीय युवती को साइबर ठगों ने 17 दिनों तक घर में ही डिजिटल अरेस्ट करके रखा था। मामले में ढाई लाख ठग लिए थे। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

वहीं 19 जनवरी 2024 को सेक्टर-15ए निवासी एक बुजुर्ग दंपति को घर में तीन दिन तक डिजिटली अरेस्ट कर साइबर ठगों ने करीब 46 लाख रुपये की ठगी की। 9 जून को साइबर थाना एनआइटी में चार्मवुड विलेज में रहने वाले बुजुर्ग ने दी शिकायत में बताया कि डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 12 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। हालांकि इनमें से दो मामलों को छोड़कर पुलिस ने किसी भी मामले को डिजिटली अरेस्ट की श्रेणी का नहीं माना है, जबकि सभी मामले लगभग एक जैसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस वर्ष डिजिटल अरेस्ट संबंधी साइबर ठगी के दो मामले सामने आए थे। अन्य सभी को इस श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर करीब चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, उनसे पूछताछ जारी है। मुख्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। - अभिमन्यु गोयत, एसीपी एसीपी साइबर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed