फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hi-tech parking in Sector 19 will provide relief to the people.

Faridabad News: सेक्टर-19 में हाईटेक पार्किंग से लोगों को मिलेगी राहत

Sun, 07 Dec 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech parking in Sector 19 will provide relief to the people.
सड़क किनारे वाहन खड़े करने से नहीं लगेगा जाम, पार्किंग शुल्क के लिए नकद के अलावा कई डिजिटल विकल्प उपलब्ध होंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-19 स्पेशल मार्केट के पास और मेट्रो स्टेशन के पीछे बनने जा रही हाई-टेक पार्किंग आम नागरिकों के लिए बड़ी सौगात साबित होने वाली है। रोजमर्रा के कामों, खरीदारी, दफ्तर जाने या मेट्रो पकड़ने वालों को अब वाहन खड़ा करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस आधुनिक पार्किंग व्यवस्था का सीधा फायदा उन हजारों लोगों को मिलेगा, जो हर दिन इस व्यस्त इलाके में आते-जाते हैं।

अब तक सेक्टर-19 क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या अस्थायी पार्किंग और जाम की रही है। सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण ट्रैफिक की समस्या होने के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है। सड़क किनारे पर वाहन खड़े होने के कारण उन्हें बीच सड़क पर चलना पड़ता है जिससे हादसे का डर बना रहता है। वहीं कई बार वाहन चालक को अपनी गाड़ी गाड़ी रखने के लिए काफी देर तक जगह खोजनी पड़ती है। हाईटेक पार्किंग के शुरू होने से इस अव्यवस्था पर लगाम लगेगी और यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।
विज्ञापन


इस नई पार्किंग की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि लोगों को पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी सुविधा मिलेगी। पार्किंग शुल्क के लिए नकद के अलावा कई डिजिटल विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे लोगों को छुट्टे पैसों की झंझट से छुटकारा मिलेगा। कार्यालय से निकलते समय, मेट्रो पकड़ते हुए या खरीदारी के दौरान लोग मोबाइल से ही भुगतान कर सकेंगे। यह सुविधा खासतौर पर युवाओं, नौकरीपेशा लोगों और बुजुर्गों के लिए बेहद आसान साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के साथ मिलेगी सुविधा
इस पार्किंग में चौबीस घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से वाहन खड़ा करने वालों को चोरी या तोड़फोड़ की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से सुरक्षा व्यवस्था रहेगी ताकि वे बेझिझक यहां वाहन खड़ा कर सकें। कई लोगों की शिकायत रहती थी कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन खड़ा करने के बाद मन में असुरक्षा बनी रहती है लेकिन इस नई व्यवस्था से यह डर काफी हद तक कम हो जाएगा ।इसके अलावा पार्किंग स्थल पर डिजिटल डिस्प्ले भी लगाए जाएंगे जिन पर यह साफ दिखाई देगा कि कितनी गाड़ियां खड़ी हैं और कितनी जगह खाली है। इससे लोगों को गेट पर पहुंचकर ही पता चल जाएगा कि उन्हें अंदर जाना है या नहीं। इससे न समय की बचत होने के साथ ट्रैफिक जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी।

लोगों के साथ व्यापारियों को भी होगा फायदा
व्यापारियों के लिए भी यह पार्किंग काफी फायदेमंद साबित होने वाली है। सेक्टर-19 का बाजार पहले से ही व्यस्त रहता है लेकिन सही पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण कई ग्राहक यहां आने से कतराते हैं। अब जब लोगों को आसानी से गाड़ी खड़ी करने की जगह मिलेगी तो बाजार में आवागमन बढ़ेगा और व्यापार को भी गति मिलेगी। दुकानदारों को उम्मीद है कि इससे ग्राहकों संख्या बढ़ेगी और कारोबार को नई रफ्तार मिलेगी।

मेट्रो में जाने वालों को भी होगी सुविधा
मेट्रो यात्रियों के लिए भी यह पार्किंग बेहद उपयोगी साबित होगी। अक्सर लोग मेट्रो तक पहुंचने के लिए दोपहिया या कार से आते हैं लेकिन सुरक्षित पार्किंग न होने के कारण परेशान रहते हैं। हाई-टेक पार्किंग के चालू होने से वे निश्चिंत होकर वाहन खड़ा कर सकेंगे।


लोगों की सुविधा के लिए प्राधिकरण की तरफ से हर स्तर पर काम किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा। - संदीप दहिया, एसई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed