{"_id":"68cb007e5805a9b44e0ca632","slug":"hemoglobin-testing-camp-started-at-bk-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51583-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके अस्पताल में हीमोग्लोबिन जांच शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके अस्पताल में हीमोग्लोबिन जांच शिविर शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में ओपीडी के बाहर विशेष हीमोग्लोबिन जांच शिविर शुरू किया गया है। कम हीमोग्लोबिन वाले मरीजों को तुरंत चिकित्सकों से परामर्श लेने की सलाह दी जा रही है। बुधवार को अस्पताल में लगभग 120 मरीजों की जांच की गई।
यह जांच बुधवार से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल हीमोग्लोबिन की ही जांच की जा रही है। इस पहल से मरीजों को उनकी सेहत को लेकर सही दिशा मिल रही है और समय पर इलाज की सुविधा प्राप्त हो रही है। बीके अस्पताल की इस जांच सेवा से मरीजों को काफी लाभ हो रहा है।