फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Help desk center will open to help the disabled

Faridabad News: दिव्यांगों की मदद के लिए खुलेंगे हेल्प डेस्क सेंटर

Sun, 11 Jun 2023 06:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sun, 11 Jun 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Help desk center will open to help the disabled
सर्किट हाउस में दिव्यांगों के लिए लगे खुले दरबार में सुनी गईं समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रविवार को सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में दिव्यांगों के लिए खुला दरबार लगाया गया। इस दौरान हरियाणा राज्य दिव्यांगजन आयुक्त राज कुमार मक्कड़ ने शिकायत लेकर पहुंचे दिव्यांगों की समस्याओं को सुना तथा मौके पर निपटारा किया। इस मौके पर बताया गया कि दिव्यांगों की सहायता के लिए जल्द ही हेल्प डेस्क सेंटर खोले जाएंगे।
आयुक्त राज कुमार मक्कड़ ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगों को सरकार की ओर से 2750 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है। वहीं हरियाणा कौशल रोजगार निगम में 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। स्पेशल अचीवर्स संस्था की अध्यक्ष माधवी हंस की पहल पर निजी कंपनी में दिव्यांगों के लिए स्पेशल अचीवर्स द्वारा नौकरी का सुनहरा मौका दिया जा रहा है। रोजगार के लिए 106 कंपनियों से आह्वान किया गया है।
विज्ञापन



हेल्प डेस्क की मदद से योजनाओं की जानकारी मिलेगी
दिव्यांगों की सहायता के लिए जल्द हेल्प डेस्क सेंटर खोले जाएंगे। हेल्प डेस्क की मदद से सरकार द्वारा दी जा रहीं योजनाओं की जानकारी मिलेगी। इसके अतिरिक्त समस्या होने पर लोग मदद ले सकते हैं। शिकायत के बाद जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दिव्यांग मित्र पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। एक जुलाई 2023 तक यूआईडी, दिव्यांगता प्रमाण पत्र को परिवार पहचान पत्र से संलग्न करना अनिवार्य है, ऐसा नहीं करने वालों की पेंशन भी रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जागरूकता रैली निकाली
रविवार को सेक्टर-12 में साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से ‘अवेयरनेस राइड अगेंस्ट साइबर क्राइम’ रैली का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा के आयुक्त राज कुमार मक्कड़ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से शुरू होकर सेक्टर-8 ओल्ड एज होम, वाईएमसीए चौक, बाटा मोड़, हार्डवेयर चौक, बीके चौक, भगत सिंह चौक से सेक्टर-21ए महिला थाना, सीपी ऑफिस, बड़खल मोड़ से वापस सेक्टर-12 खेल परिसर में समाप्त हुई। इस मौके पर सीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन, अधीक्षक निशांत सिंह, विक्रांत सिंघल, माधवी हंस सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed