फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Helicopter ride and mermaid show are a huge hit at Surajkund fair.

Faridabad News: सूरजकुंड मेले में हेलीकॉप्टर झूला और जलपरी शो का क्रेज, उमड़ रही भीड़

Sat, 07 Feb 2026 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Helicopter ride and mermaid show are a huge hit at Surajkund fair.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प महोत्सव में हस्तशिल्प और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ मनोरंजन के साधन भी पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। मेले के गेट नंबर एक के पास बनाए गए झूला परिसर में दिनभर रौनक बनी रहती है, जहां फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आए परिवार विभिन्न झूलों का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

यहां बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए करीब 30 प्रकार के छोटे-बड़े झूले लगाए गए हैं। सलामी झूला, डबल डिस्क, ब्रेक डांस, जायंट व्हील, रेंजर और आधुनिक हेलीकॉप्टर झूला विशेष आकर्षण बने हुए हैं। हेलीकॉप्टर झूला पर्यटकों को आभासी अनुभव के साथ रोमांच प्रदान कर रहा है, जिसके चलते इसकी सवारी के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं। झूलों के टिकट 100 से 200 रुपये के बीच निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें लोग सुविधाजनक बता रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर झूला क्षेत्र में विशेष व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन


मनोरंजन के अन्य साधनों में बच्चों के लिए पानी में बोटिंग और ऊंट की सवारी भी शामिल है। जहां बच्चे ऊंट की सवारी से अलग अनुभव ले रहे हैं, वहीं परिवार के सदस्य नाव की सैर का आनंद उठा रहे हैं। झूला परिसर के आसपास लगे फूड स्टॉल भी पर्यटकों को लुभा रहे हैं, जहां चाट, फास्ट फूड और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मेले में आयोजित जलपरी शो भी लोगों की उत्सुकता का केंद्र बना हुआ है। पानी के भीतर तैरती जलपरी को देखने के लिए दर्शकों, खासकर बच्चों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। यह प्रस्तुति आगंतुकों के लिए यादगार अनुभव बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed