फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Heavy vehicles will run only in the designated lane on the national highway

राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्धारित लेन में ही चलेंगे भारी वाहन

Sun, 12 Dec 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will run only in the designated lane on the national highway
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब निर्धारित लेन में ही भारी वाहन दौड़ पाएंगे। सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। यहीं नहीं नो एंट्री क्षेत्र में भारी वाहनों को खड़ी करने से रोकने के लिए यातायात पुलिस ने कमर कस लिया है। इसके अलावा कोहरे में वाहन चालकों को कोई दिक्कत न हो इसके यातायात संबंधी चिह्नों के बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर हजारों भारी वाहन रोजाना दौड़ते हैं। सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण हाईवे पर दौड़ने वाले भारी वाहनों से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। हादसों को रोकने के लिए शासन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार किया है। सभी नेशनल और स्टेट हाईवे पर भारी वाहनों के चलने के लिए तय लेन में चलना होगा। अगर कोई वाहन चालक निर्धारित लेन पर नहीं चलेगा तो उसका चालान काटा जाएगा। निगरानी रखने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं, कई बार चालक भारी वाहनों को हाईवे पर अथवा नो पार्किंग जोन में खड़े कर देते हैं। सर्दियों के मौसम में कोहरा होने के कारण खड़े भारी वाहन दिखाई नहीं देते और पीछे से आने वाले वाहन टकरा जाते हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। ऐसे में यातायात पुलिस कर्मी इसकी भी निगरानी रखेंगे। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक सुरेश कुमार ने बताया कि सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। अगर निर्धारित लेन पर वाहन चलते नहीं पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed