{"_id":"6a7b7ed9a61ccd3a1906f41f","slug":"heavy-vehicles-will-not-be-able-to-head-towards-delhi-starting-at-8-pm-tonight-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77197-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आज रात 8 बजे से दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आज रात 8 बजे से दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए 13 अगस्त को दोपहर एक बजे तक रहेगा प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस समारोह और फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष यातायात प्रबंधन योजना तैयार की है। इसके तहत दिल्ली की ओर जाने वाले भारी, मध्यम मालवाहक वाहनों और इंटरस्टेट बसों के आवागमन पर निर्धारित अवधि के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से प्रतिबंधित समय में वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर 12 अगस्त की रात आठ बजे से 13 अगस्त को दोपहर एक बजे तक दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 14 अगस्त की रात आठ बजे से 15 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक दिल्ली की ओर जाने वाले भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों की अनुमति नहीं होगी। वहीं, इंटरस्टेट बसों को दिल्ली की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी।
इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
यातायात पुलिस के अनुसार प्रतिबंध बदरपुर बॉर्डर, पल्ला बॉर्डर, करणी सिंह शूटिंग रेंज बॉर्डर, सूरजकुंड बॉर्डर, मांगर चौकी, सीकरी एनएच-19, सेक्टर-30 कट (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे) सहित दिल्ली से लगते सभी सीमावर्ती मार्गों पर प्रभावी रहेगा। जाम और यातायात अव्यवस्था से बचने के लिए भारी वाहनों को सीमा क्षेत्र से पहले ही निर्धारित वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
जरूरी सेवाओं को मिलेगी छूट
प्रतिबंध के दौरान आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी जाएगी। इनमें एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवा वाहन शामिल हैं। इसके अलावा दूध, फल, सब्जी और आवश्यक खाद्य सामग्री, जीवनरक्षक दवाइयां एवं मेडिकल सप्लाई, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और अन्य ईंधन ले जाने वाले वाहनों को भी प्रतिबंध से छूट मिलेगी। सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त विशेष वाहनों को भी निर्धारित नियमों के तहत आवागमन की अनुमति होगी।
उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस की ओर से सीमावर्ती मार्गों और नाकाबंदी वाले स्थानों पर विशेष चेकिंग की जाएगी। प्रतिबंधित अवधि में नियमों का उल्लंघन कर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिवहन संचालकों और वाहन मालिकों से कहा है कि वे प्रतिबंधित अवधि और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अपने चालकों को पहले ही उपलब्ध करा दें। आमजन से भी यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। यातायात संबंधी सूचना या सहायता के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक कंट्रोल रूम 0129-2267201 या डायल-112 पर संपर्क किया जा सकता है।