{"_id":"6a9c676c4fa427a81803df19","slug":"heavy-rain-makes-the-weather-pleasant-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79296-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शुक्रवार रात हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह करीब नौ बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हुई लगातार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई।
सुबह बारिश शुरू होने के बाद शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
-- -- -- -
5 सितंबर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक धौज में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई
धौज – 25 मिमी
तिगांव – 20 मिमी
फरीदाबाद – 07 मिमी
बल्लभगढ़ – 07 मिमी
मोहना – 05 मिमी
बड़खल – 10 मिमी
गौंछी – 13 मिमी
दयालपुर – 16 मिमी