फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Heavy rain in the city

Faridabad News: जिले में हुई झमाझम बारिश, आज भी सुहाना रहेगा मौसम

Fri, 29 Aug 2025 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 29 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the city
तापमान में दर्ज की गई गिरावट, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शुक्रवार को फरीदाबाद का मौसम बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप निकलने के बाद दोपहर करीब दो बजे कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं सुबह के समय भी हल्की बारिश ने शहरवासियों को ठंडक का अहसास कराया।

शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम लगभग इसी तरह का रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर के समय हल्की बरसात की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान उमस से राहत मिलेगी लेकिन आर्द्रता बनी रहने के कारण बीच-बीच में चिपचिपी गर्मी भी परेशान कर सकती है।
विज्ञापन


बारिश से जहां मौसम सुहावना हुआ वहीं, कई जगह सड़कों पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह सप्ताहांत तक रुक-रुक कर बारिश होती रही तो शहर का तापमान कुछ और नीचे जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed