फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Heat wave increased, people worried due to heat waves

Faridabad News: गर्मी का प्रकोप बढ़ा, लू के थपेड़ों से लोग परेशान

Sat, 20 Apr 2024 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 20 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Heat wave increased, people worried due to heat waves
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिले में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप व गर्म हवाएं लोगों सता रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान के बीच उमस भी काफी अधिक है। उमस के कारण लोगों का पसीना नहीं सूख रहा है। कूलर व पंखे गर्मी दूर करने में विफल साबित हो रहे हैं। लोग सिर ढक कर व ठंडे पेयजल पदार्थ पीकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करने नजर आए।

पिछले दो दिनों से जिले में गर्मी बढ़ गई है। शनिवार सुबह सूर्यदेव के निकलने पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच गया, जोकि आठ बजे 36, 10 बजे 48, 12 बजे 40 डिग्री पर पहुंच गया। जिले में उमस भी 14 फीसदी दर्ज की गई। गर्म हवा 38 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। लू के थपेड़ों ने घरों में चल रहे एयर कंडीशनर व कूलर तक फेल कर दिए। लोग बाजारों से नए कूलर खरीदते नजर आए। वहीं गांवों में बिजली कटों के कारण लोग गर्मी से खासे परेशान रहे। गर्मी तथा लू से बचने के लिए लोग साफी का सहारा ले रहे हैं। साफी के अंंदर तीन-तीन युवा सिर पर रखकर सड़कों पर चलते देखे जा सकते हैं। सड़क किनारे जूस, गन्ने की रस दुकान, ठंडे पेय पदार्थ की दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन

गर्मी और लू से बचने के लिए बरते सावधानी
जिला नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय माम ने बताया कि मौसम बदलाव के समय लोग सबसे ज्यादा बीमार होते हैं। फिलहाल गर्मी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने खान-पान से लेकर पहनावे तक का सही तरीके से ख्याल रखना जरूरी है। गर्मी के मौसम में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। दिन भर में कम से कम 10 से 15 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। नाश्ते में जूस को जरूर शामिल करें। बीमार होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed