फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Heat and humidity have added to people's woes.

Faridabad News: गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाई

Tue, 14 Jul 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Heat and humidity have added to people's woes.
फरीदाबाद। शहर में बारिश थमने के बाद एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप और करीब 70 प्रतिशत आर्द्रता के कारण दिनभर लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन 18 जुलाई तक बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले हुई लगातार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम फिर से गर्म और उमस भरा हो गया है। बढ़ी नमी के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, अत्यधिक पसीना और त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कूलर और पंखों की हवा भी बेअसर साबित हो रही है, जिससे लोग एसी का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


उधर, बीके अस्पताल की ओपीडी में भी मौसम का असर दिखाई देने लगा है। अस्पताल में प्रतिदिन सात से आठ मरीज सांस संबंधी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, जबकि वायरल बुखार के 20 से 25 मरीज उपचार के लिए ओपीडी में आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed