{"_id":"6a3ac0aae20f94897a09baf4","slug":"hearse-driver-accused-of-demanding-a-fare-higher-than-the-fixed-rate-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73077-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शव वाहन चालक पर तय शुल्क से अधिक किराया मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शव वाहन चालक पर तय शुल्क से अधिक किराया मांगने का आरोप
विज्ञापन
सिविल अस्पताल से नागला रोड तक शव ले जाने के लिए मांगे 400 रुपये
शिकायत की बात पर 200 रुपये की काटी रसीद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल से संचालित रेड क्रॉस सोसाइटी के शव वाहन के चालक पर निर्धारित शुल्क से अधिक किराया मांगने का आरोप लगा है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में चालक शव को घर तक पहुंचाने के लिए 400 रुपये की मांग करता हुआ सुनाई दे रहा है, जबकि निर्धारित शुल्क 200 रुपये बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला 6 जून का है। नागला रोड स्थित सुभाष चौक निवासी कालीचरण लंबे समय से बीमार थे। तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसी उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कालीचरण अकेले रहते थे, इसलिए पड़ोसी ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।
शव को अस्पताल से घर ले जाने के लिए पड़ोसियों ने डायल-112 पर संपर्क किया। वहां से उन्हें रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित शव वाहन के चालक का नंबर दिया गया। आरोप है कि जब नागरिक अस्पताल से नागला रोड स्थित सुभाष चौक तक शव पहुंचाने की बात हुई तो चालक ने 400 रुपये किराया मांगा।
विज्ञापन
मृतक के पड़ोसियों का कहना है कि अस्पताल से उनके घर की दूरी करीब पांच से छह किलोमीटर है, जबकि नियमों के अनुसार 10 किलोमीटर तक शव ले जाने का निर्धारित शुल्क 200 रुपये है। आरोप है कि चालक आने-जाने की कुल दूरी का हवाला देकर 400 रुपये लेने पर अड़ा रहा। इस दौरान मौजूद लोगों ने बातचीत का वीडियो बना लिया।
वीडियो में चालक 400 रुपये मांगता हुआ सुनाई देता है। हालांकि, जब लोगों ने निर्धारित शुल्क का हवाला देते हुए शिकायत करने की बात कही तो चालक ने 200 रुपये लेकर शव पहुंचाने की सहमति जताई और इसकी रसीद भी काटी।
मामला संज्ञान में आने के बाद चालक से बात की गई है। चालक नया था और उसे संबंधित क्षेत्र की दूरी की सही जानकारी नहीं थी। उसने निर्धारित शुल्क से अधिक राशि नहीं ली। 10 किलोमीटर तक शव ले जाने का शुल्क 200 रुपये है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को यह सेवा निशुल्क भी उपलब्ध कराई जाती है।-विजेंद्र सिंह, सचिव-रेड क्रॉस सोसाइटी