Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Heaps of garbage at New Town railway station

Faridabad News: न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर गंदगी का अंबार

Tue, 04 Nov 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage at New Town railway station
यात्रियों को आवाजाही में हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। न्यू टाउन रेलवे स्टेशन की बदहाली से यात्री परेशान हैं। स्टेशन परिसर में चारों ओर गंदगी फैली हुई है। प्लेटफॉर्म में गंदगी फैले रहने से यात्रियों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री गंदगी के बीच ही बैठने को मजबूर हैं।

स्टेशन पर पेयजल की व्यवस्था भी बेहद खराब है। कई वाटर कूलरों में पानी नहीं आ रहा, जबकि कुछ में पानी तो है लेकिन उसकी स्वच्छता पर सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर पीने के लिए पर्याप्त और स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से जल्द सफाई और पानी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि रोजाना हजारों लोग इस स्टेशन से सफर करते हैं, लेकिन सुविधाओं का हाल बेहद खराब है।
विज्ञापन


यात्रियों से बातचीत


स्टेशन पर न तो बैठने की सही व्यवस्था है और न ही पीने को पर्याप्त व स्वच्छ पानी है। रेलवे प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।- चरण सिंह, यात्री

स्टेशन पर गंदगी फैली हुई है। ट्रेन देरी से पहुंचती है। ऐसे में हमें इसी गंदगी में बैठकर इंतजार करना पड़ता है। प्रशासन को यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिए। - रजनी, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article