फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Heaps of garbage are lying everywhere in Sector 21A.

Faridabad News: सेक्टर 21ए में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

Sun, 25 Jan 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage are lying everywhere in Sector 21A.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर 21ए में जगह-जगह गंदगी, कूड़ा-करकट और निर्माण मलबा फैले होने से स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि कई मकान मालिकों व ठेकेदारों की ओर से अपशिष्ट निर्माण सामग्री सड़क पर फेंक दी जाती है। इसके साथ ही पेड़- पौधों की टहनियां भी तोड़कर सड़क पर ही फेंक दी गई हैं, जिसके कारण वातावरण दूषित हो रहा है।

हुड्डा शॉपिंग सेंटर के आसपास व मैत्री ब्लॉक के अंदर और बाहर गंदगी फैली हुई है। बीते दिन हुई बरसात के बाद समस्याएं और भी गंभीर हो गई हैं। महिमा लेन के सामने हुड्डा शॉपिंग सेंटर के निकट वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


एचएस मिश्रा, गिरीश शर्मा, रोहित नारंग, हरीश गुप्ता, युगल किशोर शर्मा सहित अन्य लोगों का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सेक्टर के पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण आमजन बेबस और परेशान है। जिम्मेदार अधिकारियों के गैर- जिम्मेदाराना रवैये से लोगों में रोष है। इसके कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। उनका कहना है कि नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली से जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। लोगों की मांग है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed