फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Health workers' protest at BK Chowk

Faridabad News: बीके चौक पर स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन

Sat, 06 Jun 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Health workers' protest at BK Chowk
बर्खास्त कर्मचारी की बहाली को लेकर बीके चौक पर स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन। बीके चौक पर प्रद
12वें दिन भी जारी रही हड़ताल, चौराहे पर बनी जाम की स्थिति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बर्खास्त कर्मचारी की बहाली की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी की अनिश्चितकालीन हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही। आंदोलन को तेज करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान बीके चौक पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों के पहुंचने से कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी सिविल सर्जन कार्यालय से बीके अस्पताल, नगर निगम कार्यालय, बीके चौक गोलचक्कर और नीलम चौक तक पहुंचे। रास्ते भर कर्मचारियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बीके चौक पर प्रदर्शन के दौरान यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई वाहनों की कतारें लग गईं। हालांकि पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनके बर्खास्त साथी सुखबीर की बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से चल रहे आंदोलन के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। दोपहर बाद सिविल सर्जन ने तालमेल कमेटी के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत चल रही है तथा जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है। इसके बावजूद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने से इन्कार कर दिया। तालमेल कमेटी के नेताओं ने कहा कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। जब तक बर्खास्त कर्मचारी की बहाली का आदेश जारी नहीं होता, तब तक धरना और हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed