{"_id":"5e63ddae8ebc3eeb610fccff","slug":"health-workers-leave-canceled-faridabad-news-noi4971909188","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना वायरस के कारण मौजूदा हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञों, डॉक्टरों सहित सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। बीके सिविल अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड (एकांकी कक्ष) में मरीज को भर्ती करने के लिए व्यवस्थाएं अपडेट की गई हैं। रविवार को छुट्टी के बावजूद रेसपिरेटरी टीम को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है। हालांकि जिले में किसी भी व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।
ऑन कॉल मौजूद रहेंगे डॉक्टर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी व डॉक्टरों को स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए शहर से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए बीके अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों की टीम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इन दिनों बरसात के कारण मौसम में नमी और ठंडक भी बढ़ गई है। यह मौसम कोरोना या मौसमी फ्लू के लिए अनुकूल है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी लापरवाही की गुंजाइश न के बराबर रखने के लिए सख्ती से निर्देशों के पालन करने के आदेश जारी किए गए हैं।
होली के लिए भी स्वास्थ्य विभाग तैयार
होली के लिए भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। बीके सिविल अस्पताल में होली के लिए भी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आपात स्थिति के अनुसार तैयारियां की गई हैं। आपदा प्रबंधन के लिए स्पेशल मेडिकल किट व टीम तैयार की गई है। होली पर रंग-गुलाल के कारण आंख और त्वचा संक्रमण रोगियों के लिए हड्डी-सर्जरी व नेत्र रोग विशेषज्ञों को अलर्ट रखा गया है। सभी विशेषज्ञ इस दौरान शहर में ही रहेंगे।