फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Health Minister inaugurates molecular lab online

स्वास्थ्य मंत्री ने मॉल्युक्युलर लैब का किया ऑनलाइन उद्घाटन

Sat, 22 May 2021 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Health Minister inaugurates molecular lab online
फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल स्थित मॉलिक्यूलर लैब का उद्घाटन शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया। स्वास्थ्य विभाग अब अपने स्तर पर ही कोरोना की जांच कर सकेंगे। मौजूदा समय में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व गुरुग्राम स्थित टीएचएसटीआई से जांच कराई जा रही थी। ऐसे में आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट मिलने में कम से कम 72 घंटे का समय लग जाता है। वहीं उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के लिए जरूरी इंजेक्शन की कमी है। जल्द ही सरकार इसे दूर करेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक वर्ष में प्रदेश में 20 सरकारी क्षेत्र की लैब स्थापित की जा चुकी है। प्रतिदिन 92 हजार सैंपल टेस्टिंग की क्षमता पर पूरे प्रदेश में जांच हो रही है। दूसरी लहर में हर दिन 15 हजार नए मरीज आ रहे थे लेकिन अब मात्र पांच हजार ही यह संख्या रह गई है। सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और उनके साथ कार्य करने वाले सभी लोगों का समर्पण तारीफ के लायक है, मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं। ब्लैक फंगस बीमारी चिंता का विषय है। जब अधिकारियों की बैठक के दौरान ब्लैक फंगस की जानकारी मिली तो सरकार तुरंत एक्शन में आ गई। हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश था, जिसने इस बीमारी को महामारी घोषित किया। केंद्र सरकार ने भी इस बीमारी को लेकर निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में ब्लैक फंगस के 268 मरीजों की पुष्टि राज्य स्तर पर हो चुकी है।
विज्ञापन

विज ने माना कि ब्लैक फंगस के उपचार के लिए जरूरी इंजेक्शन मिलने में दिक्कत है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही इसका समाधान करने जा रही है। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में 20 बेड ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए आरक्षित किए जा चुके हैं। बीमारी के लिए जरूरी इंजेक्शन के लिए ग्लोबल टेंडर किया गया है, साथ ही केंद्र सरकार से भी 12 हजार इंजेक्शन मांगे गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरीन होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर फरीदाबाद विधायक सीमा त्रिखा, स्वास्थ्य सचिव राजीव अरोड़ा, मंडलायुक्त संजय जून, उपायुक्त यशपाल यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पूनिया सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed