{"_id":"688ca04991c9e4824404ab3e","slug":"health-faridabad-news-c-24-1-gr11004-116697-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एमटीपी किट बेचने वाला युवक रंगे हाथों गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एमटीपी किट बेचने वाला युवक रंगे हाथों गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर सील
विज्ञापन
एमटीपी किट बेचने वाला युवक रंगे हाथों गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर सील
-स्वास्थ्य विभाग और मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की संयुक्त कार्रवाई, फर्जी ग्राहक बनाकर पकड़ा गया आरोपी
-सात माह में 9 रेड, 3 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, 120 निरीक्षणों में 80% अस्पतालों में अनियमितताएं उजागर
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में अवैध रूप से गर्भपात कराने की एमटीपी किट बेचने के मामले में स्वास्थ्य विभाग और मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भारत नामक युवक के रूप में हुई है, जो 1500 रुपये में गर्भपात किट बेच रहा था। कार्रवाई के दौरान संबंधित मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत नामक व्यक्ति अवैध रूप से एमटीपी किट बेच रहा है। इस पर सिविल सर्जन पलवल ने मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद के साथ मिलकर एक विशेष टीम गठित की, जिसमें डॉ. संजय (उप सिविल सर्जन), डॉ. नवीन (एमओ), और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. ऋतिक शामिल थे। टीम ने एक गर्भवती महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर आरोपी से संपर्क कराया।
भारत ने पहले ही 700 रुपये एक जानकार के फोनपे पर ट्रांसफर करवा लिए थे और शेष राशि किट सौंपते वक्त लेने की बात कही। आरोपी ने ग्राहक को दो अलग-अलग स्थानों पर बुलाने के बाद अंत में अलावलपुर चौक के पास पूर्व विधायक सुभाष चौधरी की कोठी के समीप 1000 रुपये लेकर एमटीपी किट थमा दी। इसी दौरान पहले से घात लगाए टीम ने इशारा मिलते ही भारत को मौके पर धर दबोचा। उसके पास से दो नकली (नंबर अंकित) नोट भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
पूछताछ में भारत ने स्वीकार किया कि वह ये किट वशिष्ठ मेडिकल स्टोर के मालिक जतिन से खरीदता था। मौके पर जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। पूरे घटनाक्रम के आधार पर डॉ. संजय (उप सिविल सर्जन) की शिकायत पर थाना शहर में आरोपी भारत के खिलाफ अवैध रूप से गर्भपात किट बेचने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पिछले सात माह में नौ रेड, तीन फर्जी डॉक्टर पकड़े
जनवरी 2025 से 31 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग व मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने अवैध गर्भपात (एमटीपी) और लिंग परीक्षण (पीएनडी) के कुल 9 छापेमारी की हैं। इनमें 6 एमटीपी और 3 पीएनडीटी रेड शामिल हैं, जिनमें दो फर्जी डॉक्टरों को भी रंगे हाथों पकड़ा गया। किशोर नर्सिंग होम, भिगावली समेत हथीन, उटावड़ और होडल क्षेत्रों में कार्रवाई के दौरान बिना लाइसेंस भ्रूण लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात करते पकड़े गए। कई स्थानों से लिंग परीक्षण किट और अवैध दवाइयां जब्त की गईं और संबंधित अस्पतालों को सील कर दिया गया।