{"_id":"6712b4292aaf45a70e0b1b84","slug":"health-checkup-of-people-working-in-companies-should-be-done-every-month-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-32449-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हर महीने की जाए कंपनियों में काम करने वालों की स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हर महीने की जाए कंपनियों में काम करने वालों की स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
जिला टीबी अधिकारी ने उद्यमियों से शिविर लगाने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाटा चौक स्थित फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यालय में जिला क्षय रोग विभाग और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षय रोग विभाग की ओर से इंडस्ट्रीज में एक हेल्थ चेकअप कैंप लगाने का प्रावधान रखा गया। जिससे कंपनियों में काम कर रहे लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा सके।
जिला टीबी अधिकारी डॉ. हरजिंदर सिंह ने बताया कि बैठक में सभी इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि से अपील कर कहा गया कि इंडस्ट्रीज प्रत्येक महीने कंपनी में काम करने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करें। इस शिविर में शुगर , एचआईवी की जांच, चेस्ट एक्स-रे, ब्लड प्रेशर, मानसिक स्वास्थ्य आदि की जांच की जाएगी, जिससे उद्योगों के कर्मियों को टीबी मुक्त बनाया जा सके। वहीं, जांच के दौरान कंपनी में काम करने वाले अगर किसी भी व्यक्ति को टीबी निकलती है तो कंपनी की तरफ से उसको वेतन के साथ छुट्टी दी जाए। इसके साथ ही उनके लिए पोषण किट की सहायता भी की जाए। इस दौरान टीबी के मरीजों से कोई भेदभाव न रखें उनको पहले जैसा ही सम्मान दें। इसके साथ ही उन्होंने हर इंडस्ट्रीज में एक हेल्थ चेकअप समिति बनाने के लिए जोर दिया, जिससे कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाया जा सके।