फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Health check-up camps to be held every month at IMT.

Faridabad News: आईएमटी में हर माह लगेंगे स्वास्थ्य जांच शिविर

Thu, 03 Sep 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Health check-up camps to be held every month at IMT.
श्रमिकों को अब स्वास्थ्य जांच के लिए बार-बार अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले हजारों श्रमिकों को अब स्वास्थ्य जांच और ईएसआईसी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। श्रमिकों को कार्यस्थल के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ईएसआईसी ने उद्योगों के साथ मिलकर नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने और समस्याओं के समाधान के लिए सीधा संवाद शुरू करने की पहल की है।

आईएमटी क्षेत्र में श्रमिकों की जरूरत के अनुसार हर महीने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में श्रमिकों को सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। इसका उद्देश्य बीमारी की समय रहते पहचान करना और जरूरत पड़ने पर श्रमिकों को आगे के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे खासतौर पर उन श्रमिकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो काम के कारण अस्पताल जाकर नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते।
विज्ञापन


इसके अलावा ईएसआईसी से जुड़ी समस्याओं, इलाज में आने वाली दिक्कतों और श्रमिकों की शिकायतों को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए हर महीने की पहली तारीख को इंडस्ट्री प्रतिनिधियों और ईएसआईसी प्रशासन के बीच नियमित संवाद होगा। उद्योगों की ओर से श्रमिकों की समस्याओं और सुझावों को इस मंच पर रखा जाएगा, ताकि उनका समाधान समय पर कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएसआईसी ब्लड बैंक को मजबूत करने के लिए उद्योगों से रक्तदान शिविरों में अधिक भागीदारी की अपील भी की गई है। उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों के सहयोग से अधिक से अधिक रक्त यूनिट एकत्र करने का प्रयास किया जाएगा। जरूरत के समय यही रक्त ईएसआई कार्ड धारक श्रमिकों और उनके परिवारों के काम आ सकेगा।


आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान प्रमोद राणा, महासचिव रश्मि सिंह सहित अन्य उद्योग प्रतिनिधियों ने कहा कि श्रमिक उद्योगों की रीढ़ हैं। इसलिए उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय पर समाधान होना जरूरी है। ईएसआईसी और उद्योगों के बीच नियमित संवाद से इलाज, जांच और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को मौके पर उठाकर समाधान कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed