फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Health center work will start from September

Faridabad News: सितंबर से शुरू हो जाएगा स्वास्थ्य केंद्र का काम

Fri, 21 Jul 2023 10:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 21 Jul 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Health center work will start from September
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। अब फतेहपुर बिल्लौच और उसके आसपास के इलाकों में रहने वालों को दवा आदि लेने के लिए बल्लभगढ़ तक आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शुक्रवार को एम्स अस्पताल के अधिकारी और सीपीडब्ल्यूडी के बीच एमओयू साइन हो गया है। इस एमओयू के अनुसार सितंबर स्वास्थ्य केंद्र का कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

फतेहपुर बिल्लौच के सरपंच सरोज ने बताया कि साल 2007 में गांव में एम्स का स्वास्थ्य केंद्र बनाने की योजना को तैयार किया गया। उस समय 30 बेड बनाने की योजना है। 20 करोड़ की लागत से अस्पताल बनाया जाएगा। इसमें 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके बनने से आसपास के 50 गांव के लोगों को बेहतर इलाज के लिए शहर की तरफ नहीं दौडऩा पड़ेगा। गांव की पंचायत सात एकड़ जमीन एम्स को स्थानांतरित कर चुकी है। पंचायत विभाग के महानिदेशक की मंजूरी मिलने के बाद राजस्व विभाग ने जमीन की पैमाइश भी करा कर बाउंडरी कर दी लेकिन उसके बाद भी कार्य शुरु नहीं किया गया। एम्स शाखा खुलने के बाद ग्रामीणों को एक छत के नीचे ही सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। एम्स की इस शाखा में दो फिजीशियन, दो महिला विशेषज्ञ, 12 से ज्यादा नर्सों सहित आवश्यक स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा गंभीर मरीजों को रेफर करने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी होगी। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और छोटे ऑपरेशनों की सुविधा भी यहां होगी। शुक्रवार को एम्स के अधिकारी अखिल राठी, सीपीडब्ल्यूडी के पुनीत मिश्रा और सरपंच सरोज के साथ एमओयू साइन किया। उन्होंने कहा कि सितंबर महीने तक कार्य को शुरू कर दिया जाएगा और साल 2024 तक अस्पताल बनने के बाद लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन गांव को मिलेगा फायदा

फतेहपुर बिल्लौच में एम्स की शाखा बनने से गांव पन्हैड़ा खुर्द, लढ़ौली, शाहपुर कलां, सौतई, प्रहलाद पुर माजरा डीग, ककड़ीपुर, डीग, सागरपुर, साहूपुरा, सुनपेड़, जवां, अटेरना सहित 50 गांवों के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed