फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Health cards will be made for 1,19,000 students of government schools

Faridabad News: सरकारी स्कूलों के 1,19,000 विद्यार्थियों के बनेंगे स्वास्थ्य कार्ड

Mon, 16 Oct 2023 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Health cards will be made for 1,19,000 students of government schools
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों के एचबी व अन्य जरूरी टेस्ट करके हेल्थ रिपोर्ट कार्ड बनाएं जाएंगे। जिले के लगभग 1,19,000 विद्यार्थियों के हेल्थ कार्ड एनीमिया उन्मूलन अभियान के माध्यम से बनाए जाएंगे। इस अभियान के तहत जिला के सभी 378 सरकारी स्कूलों में लगातार एक माह तक कैम्प लगाए जाएंगे। डीसी ने सोमवार को सराय ख्वाजा स्थित मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल से एनीमिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया।

उपायुक्त विक्रम सिंह स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर कैम्पों का बेहतर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। एनीमिया कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह शरीर की कमजोरी है। जिले में एनीमिया उन्मूलन अभियान के दौरान सभी विद्यार्थियों के एचबी व अन्य टेस्ट जरूर किए जाएंगे। डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आपसी तालमेल करके इसका जिला में बेहतर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। डीसी विक्रम सिंह ने 16 अक्तूबर से शुरू किया गया है, जो दिसम्बर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि 10 से 19 वर्ष तक आयु की सभी किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। वहीं,स्वास्थ्य जांच के दौरान जिला के सभी स्कूलों, सब सेन्टरों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर नागरिकों के और सभी स्कूलों में एचबी व अन्य जरूरी टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

एडीसी आनंद शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हेल्थ चेकअप कैम्पों के बाद जरूरतमंद विद्यार्थियों को फ्री में बीके नागरिक अस्पताल में इलाज भी दिया जाएगा। फरीदाबाद में अभियान के दौरान प्रतिदिन 100 स्थानों पर कैम्प लगाकर लगभग 10000 हजार विद्यार्थियों को कैम्पों जरिए टेस्टिंग की जाएगी। इसके लिए स्कूलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं, घर पर जाना पड़ेगा तो आंगनबाड़ी वर्करों का सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर जितेन्द्र यादव, सीएम जीजीए श्रुति शर्मा, डाॅ. अभिषेक देशवाल, डाॅक्टर तेजस, डाॅ. मंजू श्योरान, एनीमिया की नोडल अधिकारी डॉ. रचना मिश्रा, जिला नोडल अधिकारी स्कूल हैल्थ डाॅक्टर सीमा बागंड़, डाॅ. ज्योति, खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज मितल, स्कूल प्रिंसिपल रविन्द्र मनचंदा सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं एनीमिया के लक्षण
एडीसी आनन्द शर्मा ने बताया कि कमजोरी, आसानी से थक जाना, पीली त्वचा, सांस की तकलीफ, ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन, बार-बार सिरदर्द होना, चिड़चिड़ा व्यवहार, फटी या लाल जीभ, भूख में कमी, खाने की अजीब सी लालसा आदि होने पर तुरंत अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डाॅक्टर को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed