फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   He was blackmailed and defrauded of 1.39 lakh rupees

Faridabad News: वीडियो कॉल से ब्लैकमेल कर 1.39 लाख की ठगी, दो धरे

Sat, 07 Feb 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
He was blackmailed and defrauded of 1.39 lakh rupees
पलवल।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और 1.39 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हारिश और अखलाख निवासी भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश कर 14 दिन के न्यायिक रिमांड की मांग की गई है।

किटवाड़ी निवासी सुरेंद्र बलाल ने एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 24 जनवरी की रात उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल पर एक युवती ने चेहरा न दिखाते हुए आपत्तिजनक हरकतें कीं और उनकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली। अगले दिन आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताते हुए वीडियो डिलीट कराने के नाम पर धमकाया और अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी जांच में मोबाइल की लोकेशन राजस्थान के भरतपुर जिले में पाई गई। पुलिस ने पहले अखलाख को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि ठगी की रकम हारिश के बैंक खाते में गई थी, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed