{"_id":"5f7614eb8ebc3e9b8d707649","slug":"hathras-daughter-get-justice-faridabad-news-noi5398411117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर जन आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर जन आक्रोश
विज्ञापन
हाथरस की घटना के विरोध में नीलम चौक पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाती ?
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। हाथरस की बिटिया व दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिया बृहस्पतिवार को शहर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए गए। इसमें सामाजिक और कर्मचारी संगठन शामिल हुए। इस दौरान सभी ने आरोपियों को फांसी की सजा देनी की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को सख्त से सख्त सजा नहीं मिलेगी, बेटियां सुरक्षित नहीं रह पाएंगी। इस दौरान कर्मचारियों ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इस दौरान नीलम पुल पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा रहा।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में विशाल जन सभा का आयोजन किया गया। कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए बीके चौक से नीलम चौक पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने बड़खल तहसीलदार गुरदेव सिंह ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने मनीषा प्रकरण में केंद्र व यूपी सरकार पर कई सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार ने दुष्कर्मियों एवं हत्यारों को बचाने के लिए पीड़ित का इलाज सही तरीके से नहीं कराया। न ही उसका मेडिकल परीक्षण करवाया। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में केंद्र व यूपी सरकार व यूपी प्रशासन की पोल खुली है। देश के लोग बेटियों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर हैं। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि हाथरस की बेटी को न्याय नहीं मिला, तो इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर लड़ा जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के आह्वान पर प्रदेश भर में धरने प्रदर्शन किए गए। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने पट्टी बांधकर विरोध जाहिर किया। सेक्टर 12 लघु सचिवालय के सामने वीर एकलव्य दल ,बाल्मीकि समाज व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तरप्रदेश गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग के लिए जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम बीआरओ बस्तीराम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर एकलव्य दल के अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया ने की। उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि पीड़िता का शव आधी रात को परिवार की मौजूदगी के बिना लावारिसों की तरह जलाने के लिए हाथरस जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को निलंबित किया जाए। इसके अलावा पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि नैतिकता के आधार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, प्रदेश प्रवक्ता योगेश धींगरा, भारत अरोड़ा, हरिशंकर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।