फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   haryana won gold medal in national championship

नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा ने जीता स्वर्ण

Sat, 07 May 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 07 May 2016 12:11 PM IST
सार

  • 12 सदस्यी टीम में फरीदाबाद के धनश्याम व रविडागर भी थे शामिल
  • 12 सदस्यी टीम में फरीदाबाद के धनश्याम व रविडागर भी थे शामिल

विज्ञापन
haryana won gold medal in national championship
- फोटो : डेमो पिक

विस्तार

कर्नाटक में 30 अप्रैल को संपन्न हुई थ्रोबॉल नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। वहीं हरियाणा की लड़कियों की टीम ने भी उम्दा प्रदर्शन किया। दोनों टीमें टॉप पर रही हैं।

विज्ञापन


कर्नाटक में 39वीं तीन दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। 28, 29 और 30 अप्रैल तक चली इस चैंपियनशिप में तमिलनाडू, तेलगांना, मध्यप्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व हरियाणा समेत अनेक प्रदेशों की टीमों ने भागीदारी की थी।
विज्ञापन


हरियाणा की महिला व पुरुषों की टीमों ने भी भाग लिया था। हरियाणा की 12 सदस्यीय पुरुष टीम में फरीदाबाद एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी घनश्याम सिंह व रवि डागर शामिल थे। इनके अलावा जींद से राजपाल सिंह, पानीपत से कपिल राठी, सोनीपत से ललित, सोनू, पानीपत से आशीष, अमित व सुमित शामिल थे, जबकि तीन अन्य खिलाड़ी भी अन्य जिलों से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। ऐसे ही महिला टीम का भी प्रदर्शन भी पुरूषों से कम नहीं रहा है। महिला टीम ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। खुशी की बात है कि पुरुषों की टीम पांच सालों से लगातार अपनी माहरत का परिचय देती आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed