फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Haryana Warriors won the match by one wicket.

Faridabad News: हरियाणा वॉरियर्स ने एक विकेट से जीता मुकाबला

Sun, 11 Oct 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Haryana Warriors won the match by one wicket.
फरीदाबाद। फरीदाबाद पावर कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा वॉरियर्स ने ब्रेव कमांडोज को एक विकेट से हराया। दशहरा मैदान पर खेले गए मुकाबले में हरियाणा वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रेव कमांडोज की टीम 17.5 ओवर में 128 रन बनाकर आउट हो गई। मोहित राजपूत ने 35 रन बनाए। हरियाणा वॉरियर्स के गौरव सिंह गौतम ने पांच विकेट और अतुल ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा वॉरियर्स की टीम ने 17.4 ओवर में नौ विकेट पर 132 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से परवीन चंद जोशी ने 33 रन की पारी खेली। हरियाणा वॉरियर्स ने एक विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। गौरव सिंह गौतम को पांच विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed