{"_id":"6243468cfecfe821d86698d8","slug":"haryana-school-education-board-exam-will-start-from-today-faridabad-news-noi6399897140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरु होंगी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरु होंगी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने जिले में होने वाली 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार से शुरू होने वाली इस परीक्षा में 12वीं कक्षा के 14 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। पहली परीक्षा हिंदी विषय की होगी। इसके लिए जिले में 83 केंद्र बनाए गए हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा का समय दोपहर 12:30 से तीन बजे तक रखा गया है। परीक्षा नकल रहित हो, इसके लिए जिला स्तर पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, बोर्ड की ओर से भी विभिन्न उड़नदस्ते परीक्षा केंद्र पर नजर रखेंगे। प्रवेश पत्र दिखाने पर ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
उधर, परीक्षा में ड्यूटी देने वाले प्रत्येक कर्मचारी को पहचान पत्र गले में पहनना होगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में परीक्षा के दौरान नकल हावी न हो, इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्र के आसपास घूमने वाले मनचलों पर भी सख्ती होगी। परीक्षा केंद्र के अंदर नकल न हो, इसके लिए सीसीटीवी कैमरों से सभी पर निगरानी रखी जाएगी। बोर्ड चेयरमैन की ओर से विशेष उड़नदस्ते दस्तक देकर अचानक छापेमारी करेंगे। इसी तरह सचिव विशेष उड़नदस्ता और उप मंडल अधिकारी उड़नदस्ता अपने-अपने स्तर पर नकल रोकने की कवायद में जुटेंगे।
विज्ञापन
नकल रहित परीक्षा के लिए सभी को सख्त हिदायत दी गई हैं। कोताही बरतने वाले अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन को शिक्षा विभाग की ओर से की जाने वाली कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। रितु चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी